लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘कोई दूसरा राम देखना नहीं चाहता…’, 4 हजार करोड़ी ‘रामायण’ और रणबीर पर टीवी के ‘राम’ का बड़ा बयान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Arun Govil On Ramayan And Ranbir Kapoor: बात जब भी ‘रामायण’ धारावाहिक की होती है तो जेहन में सबसे पहले अभिनेता अरुण गोविल का चेहरा सामने आता है. उन्होंने रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रियता बटोरी थी. अब करीब चार दशक के बाद वो बड़े पर्दे पर भगवान राम के पिता राजा दशरथ जी के किरदार में नजर आएंगे. जबकि रणबीर कपूर इसमें भगवान श्री राम की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. अरुण गोविल ने अब एक बातचीत में रामायण और रणबीर कपूर को लेकर बात करते हुए रणबीर की तारीफ की है.

अरुण गोविल ने रणबीर कपूर को बताया अच्छा एक्टर

अभिनेता और भाजपा सांसद अरुण गोविल ने हाल ही में वैरायटी इंडिया से बातचीत में रणबीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘राम के रूप में, मैं उनके बारे में कुछ नहीं बता पाऊंगा, लेकिन वो एक अच्छे अभिनेता हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है. वो एक अच्छे इंसान भी हैं. जैसा कि मैंने पहले कहा, हर एक्टर हर किरदार को अपने तरीके से निभाता है और उन्होंने भगवान राम का किरदार भी अपने अनोखे अंदाज में निभाया होगा.’

ये भी पढ़ें: राम, सीता से लेकर रावण तक, जानिए कौन है ‘रामायण’ स्टारकास्ट के रियल लाइफ पार्टनर्स

रणबीर के लुक की आलोचना पर कही बड़ी बात

अरुण ने रणबीर कपूर का रामायण से फर्स्ट लुक सामने आने के बाद हुई आलोचना पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘शायद इसका एक कारण ये भी है कि भगवान राम के रूप में मेरा अभिनय एक मिसाल बन गया था. ये आज भी लोगों के दिलों और दिमाग में बसा हुआ है. कोई दूसरा राम देखना नहीं चाहता. आप जानते हैं, मेरी रामायण कहीं न कहीं हर समय चलती रहती है. आज भी उत्तर और मध्य भारत में जब भी मेले और तमाशे लगते हैं और राम की तस्वीरें बिकती हैं, तो उन पर मेरा चेहरा होता है. इसलिए, मेरे लिए किसी अभिनेता के भगवान राम के रूप में अभिनय की बात करना उचित नहीं लगता.’

ये भी पढ़ें: अरुण गोविल से लेकर प्रभास तक, रणबीर कपूर से पहले ये एक्टर्स बन चुके हैं भगवान राम

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

रामायण दो पार्ट में बन रही है और इसका टोटल बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा. जबकि दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर आएगा. इसका डायरेक्शन मनीष तिवारी कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर हैं नमित मल्होत्रा.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mehdi Hassan Birth Anniversary: शहंशाह-ए-गजल: जब परिवार चलाने के लिए मैकेनिक बने मेहदी हसन, फिर रियाज ने बदल दी किस्मत

‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये

570 करोड़ कमाने वाली ‘सैयारा’ को एक साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान पांडे-अनीत पड्डा का रीयूनियन, देखें फोटोज

72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

‘मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं…’, ‘OMG 2’ कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान

Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

Leave a Comment