लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केरल में जली लालटेन:विधानसभा चुनाव में पहली बार Rjd प्रत्याशी की जीत, लालू यादव की पार्टी के ये नेता कौन हैं? – Kerala Election Result Rjd Candidate Pk Praveen Win Udf

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद मतगणना जारी है। राज्य विधानसभा की सभी 140 सीटों पर मतगणना हो रही है। यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) जीत की ओर बढ़ रहा है। इस बीच, कन्नूर जिले की कूत्तुपरम्बा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पीके प्रवीण ने जीत दर्ज की है। केरल में राजद वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का हिस्सा है। 

 

कूत्तुपरम्बा सीट पर किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले?

यह पहली बार है जब राजद से कोई उम्मीदवार केरल में विधानसभा चुनाव जीता है। पीके प्रवीण को कुल 70448 वोट मिले हैं। उन्होंने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की उम्मीदवार जयंती राजन को 1286 मतों के अंतर से हराया है। जयंती को कुल 69162 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शिजीलाल रहे, जिन्हें 22195 वोट मिले। 

किस दल को कितनी सीटों पर जीत मिली?

निर्वाचन आयोग के अब तक के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 42 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 21 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 20 सीटों पर जीत हासिल की है और छह सीट पर आगे है। आईयूएमएल ने नौ सीटें हासिल की हैं और 13 पर आगे हैं।

आयोग के मुताबिक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है व तीन पर आगे है। इसके अलावा, केरल कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं और एक पर आगे है। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और दो पर आगे है। 

ये भी पढ़ें: Kerala Election Result: क्या पहली बार भाजपा का खाता खुला? राजीव चंद्रशेखर का दावा- नेमोम और चथन्नूर सीट पर जीत

पीके प्रवीण कौन हैं?

चुनावी हलफनामे के अनुसार पीके प्रवीण एक कारोबारी हैं। उन्होंने अन्नामलाई विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और एम.फिल की पढ़ाई की है। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हं, जिसमें 1.33 करोड़ की चल संपत्ति व 2.05 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। उन पर 15  लाख रुपये की देनदारी है। उनके ऊपर अब तक कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up में बड़ा हादसा:ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, महिला समेत तीन की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे – Speeding Car Crashes Into Truck In Dadari Three Dead Including A Woman

Lipulekh:क्या है लिपुलेख पास का इतिहास? इस रास्ते से कैलाश मानसरोवर की यात्रा से क्यों है नेपाल को एतराज – Nepal Government Object Kailash Manasarovar Yatra From Lipulekh Pass Know Reason History

The Bonus Market Update:हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 356 अंक चढ़ा, निफ्टी 24100 के पार – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

दिल्ली में बंगाल जीत का जश्न:cm रेखा ने की झलमूरी-रसगुल्ला पार्टी, बोलीं- हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा – Celebrations In Delhi Over Bengal Victory Cm Rekha Hosts Jhalmuri Rasgulla Party

बंगाल फतह में राजस्थान का कनेक्शन:बूथ से लेकर पीएम की सभाओं तक, जीत के ‘आर्किटेक्ट’ बने राजस्थान के ये नेता – Rajasthan Leaders Played Key Role In Bjp’s Bengal Victory Strategy

Pm Modi Bjp Office Visit:पीएम मोदी चुनाव नतीजे का जश्न Bjp मुख्यालय में मनाएंगे, पांच राज्यों में मतगणना जारी – Bengal And 5 State Election Results Pm Modi Bjp Headquarters Address Updates Celebrations With Party Workers

Leave a Comment