लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केरल में कौन होगा Cm?:रमेश चेन्निथला बोले- हम नागपुर के इशारों पर नहीं चलते; कांग्रेस का Bjp पर तीखा हमला – Ramesh Chennithala Targets Bjp Amid Kerala Cm Selection Debate, Says Congress Follows Democratic Process

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरल में अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी नागपुर के निर्देशों पर नहीं चलती, बल्कि पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत फैसले लेती है।

चेन्निथला ने यह बयान रविवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चयन में थोड़ा समय लगना सामान्य प्रक्रिया है और इसे अनावश्यक विवाद नहीं बनाया जाना चाहिए। उनके अनुसार, विधानसभा चुनाव परिणाम आए अभी केवल पांच दिन ही हुए हैं, इसलिए निर्णय में देरी नहीं कही जा सकती। उन्होंने साफ कहा “कांग्रेस कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो नागपुर से आने वाले निर्देशों पर काम करे। हम पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लेते हैं।”

सभी नेताओं से बातचीत के बाद होगा फैसला

कांग्रेस नेता ने बताया कि पार्टी हाईकमान लगातार सभी संबंधित नेताओं से बातचीत कर रहा है और जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर नेता की राय ली जा चुकी है और अब फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। चेन्निथला ने यह भी कहा कि कांग्रेस में हर प्रक्रिया चर्चा और सहमति के आधार पर होती है, न कि किसी एक या दो नेताओं के फैसले पर।

ये भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री की अपील: ‘पेट्रोल-डीजल बचाएं, सोने के गहने न खरीदें’, पीएम ने बताया-देशहित में और क्या-क्या करें

BJP पर सीधा हमला

रमेश चेन्निथला ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के स्तर पर लिए जाते हैं। इसके विपरीत, कांग्रेस में सामूहिक विचार-विमर्श के बाद ही फैसले होते हैं। उन्होंने कहा “हमारी पार्टी में हर निर्णय लोकतांत्रिक तरीके से लिया जाता है। यहां मोदी और अमित शाह मिलकर एकतरफा फैसला नहीं लेते।”

चेन्निथला ने भाजपा पर तंज कसते हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री तय करने में लगभग 50 दिन लगाए थे, इसलिए कांग्रेस पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी खुद 50 दिन तक मुख्यमंत्री तय नहीं कर पाई, वह आज कांग्रेस पर सवाल उठा रही है।

कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में

गौरतलब है कि केरल के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें रमेश चेन्निथला, वी डी सतीशन और के सी वेणुगोपाल प्रमुख माने जा रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की। बैठक में राज्य नेतृत्व और संगठन के कई अहम नेता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील

बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नेतृत्व को लेकर किसी तरह के प्रदर्शन या पोस्टर अभियान से बचें। कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से पूरी हो।

अन्य वीडियो:-

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Video:दिल्ली मेट्रो में महिला की चोरी-छिपे फोटो खींचने का आरोप, वायरल Video के बाद Cisf Asi सस्पेंड – Cisf Asi Suspended After Viral Video Alleging Secretly Took Woman Photo In Metro

यूपी:आकाश आनंद को जेनजी का चेहरा बनाने की कोशिश, जाति के साथ युवा वर्ग को रिझाने की योजना में बसपा – Up: Aakash Anand Is Being Made The Face Of Genji, A Plan To Woo The Youth With Caste.

Uttarakhand:प्रदेश के बहादुर बच्चों को इस साल से मिलेगा बाल वीरता पुरस्कार; अमर उजाला की खबर पर लगी मुहर – Uttarakhand Cm Dhami Announces Brave Children From State Will Receive Child Bravery Award Starting This Year

‘टिकट लेकर आए हैं, फ्री में नहीं’:आवारापन-2 देखने गए दर्शक पसीने से तर-बतर, थियेटर के मैनेजर को घेरा, Video – Audience Angered By Non-functional Ac In Theatre Video Of Protest At Movie Max Goes Viral

Cristiano Ronaldo Retirement:रोनाल्डो ने दिए संन्यास के संकेत, बोले- शायद फुटबॉल में यह मेरा आखिरी साल – Cristiano Ronaldo Hints At Retirement, Says 2026-27 Season Could Be His Last In Football

Ugc-net:अंग्रेजी-कॉमर्स और समाजशास्त्र की दोबारा होगी परीक्षा, प्रश्रपत्र में मिलीं कई खामियां; देखें शेड्यूल – Ugc Net 2026 Nta Orders Re Test For English, Commerce, Sociology After Errors In Question Papers

Leave a Comment