लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

किसको अपना ‘रोल मॉडल’ मानते हैं वैभव सूर्यवंशी? इस भारतीय से मिलती है बड़े-बड़े छक्के लगाने की प्रेरणा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में वह कर दिखाया है, जो पिछले चौदह साल में कोई नहीं कर पाया था. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 29 गेंद में 97 रन की पारी खेली. वो सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूक गए, लेकिन एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

2012 सीजन में क्रिस गेल ने 59 छक्के लगाए थे. वहीं आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने उन्हें पीछे छोड़कर 65 छक्के लगाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया. क्या आपने सोचा है कि आखिर 15 साल के वैभव को निडर अंदाज में बड़े-बड़े छक्के लगाने की प्रेरणा कहां से मिलती है.

क्या है निडर अंदाज का राज?

आईपीएल 2026 सीजन शुरू होने से पहले जियोस्टार से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी ने भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को अपना आइडल बताया था.

वैभव सूर्यवंशी ने कहा – मैं युवराज सिंह और ब्रायन लारा, दोनों को देखता था कि कैसे वे अकेले दम पर मैच जिताया करते थे. अगर वे क्रीज पर होते थे विरोधी टीम के पास मैच में वापसी का कोई चांस नहीं होता था. मुझे उनकी यही बात सबसे अच्छी लगती थी.

सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके वैभव

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास मौका था कि वे IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाएं. सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंद में शतक पूरा किया था.

SRH के खिलाफ मैच में वैभव 27 गेंद में 97 रन बना चुके थे. वैभव छक्कों की बरसात कर रहे थे और प्रफुल हिंगे के ओवर में 29 रन जड़ चुके थे. मगर छक्का लगाने के चक्कर में स्मरण रविचंद्रन को कैच थमा बैठे.

यह भी पढ़ें:

अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान

टूटते-टूटते रह गया IPL का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में ठोके 97 रन

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment