{“_id”:”6a7f476bc6aa6798f904b952″,”slug”:”meerut-ats-apprehended-two-suspicious-youths-from-sherpur-mosque-2026-08-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”काली बाइक, मस्जिद और ATS की एंट्री: हापुड़ से पकड़े गए दो संदिग्ध, हैरत की बात किसी को नहीं पता कौन थे दोनों?”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:52 PM IST
युवकों की बाइक शाम तक मस्जिद के बाहर ही खड़ी रही। स्थानीय पुलिस ने उसे कब्जे में नहीं लिया। बाइक मेरठ के सरधना के मोहल्ला धर्मपुरा के कादर अब्दुल के नाम पंजीकृत है। हालांकि, बाइक पर नंबर प्लेट फर्जी होने की भी आशंका जताई जा रही है।

एटीएस ने दो संदिग्ध को पकड़ा
– फोटो : अमर उजाला/AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में शुक्रवार सुबह मेरठ एटीएस की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने कुरैशीयान मस्जिद के पास से दो संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। फिलहाल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस के अनुसार उन्हें कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा।
