कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने की कोशिश और इस दौरान पुलिस-प्रशासन की तरफ से छात्रों पर हुए बल-प्रयोग ने अब विपक्षी दलों को भी सरकार के खिलाफ सक्रिय कर दिया है। कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद मंगलवार को एकाएक ही प्रधानमंत्री के दिल्ली स्थित 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास के बाहर जुट गए और धरना शुरू कर दिया। विपक्ष ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया और नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
इस धरने के दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारी, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने राहुल गांधी समेत सभी प्रदर्शनकारियों को धरना खत्म करने के लिए समझाने की कोशिश की। हालांकि, अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल ने धरनास्थल से हटने से इनकार कर दिया है। राहुल ने देशवासियों से धरने में शामिल होने की अपील भी कर दी।
ये भी पढ़ें: PM Residence: कांग्रेस का प्रदर्शन, SPG ने बढ़ाई पीएम आवास की सुरक्षा; थ्रेट कलर पर SPG-SDG ने मजबूत किया घेरा