लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कल का मौसम:12 घंटे से अधिक लगातार क्यों भीगी दिल्ली? विशेषज्ञ ने बताई वजह; कल भी अलर्ट, पढ़ें पूर्वानुमान – Rain In Delhi Ncr Temperature Drops By 7 To 8 Degrees Imd Issues Yellow Alert

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में दो दिन से हो रही बारिश ने राजधानी को पानी से लबालब कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। बुधवार देर रात से ही कई इलाकों में जमकर बदरा बरसे। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। 





Rain in Delhi NCR Temperature drops by 7 to 8 degrees IMD issues yellow alert

दिल्ली में बारिश
– फोटो : अमर उजाला


मौसम विभाग ने खबर लिखे जाने तक कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की बहुत संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 100 और न्यूनतम आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि, सफदरजंग मानक केंद्र में बुधवार सुबह 8:30 से बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे तक 105.4 एमएम बारिश हुई। 


Rain in Delhi NCR Temperature drops by 7 to 8 degrees IMD issues yellow alert

दिल्ली में बारिश
– फोटो : अमर उजाला


बारिश से दिल्ली में ठंडक, तापमान 7 से 8 डिग्री तक गिरा

आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.4 डिग्री कम है। यहां 24 घंटे में 1.6 डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे है। साथ ही, पालम में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। 


Rain in Delhi NCR Temperature drops by 7 to 8 degrees IMD issues yellow alert

दिल्ली में बारिश
– फोटो : अमर उजाला


यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम रहा। इसके अलावा, लोदी रोड में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री रहा। यहां अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम में एक डिग्री की गिरावट आई। रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम 21.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में अधिकतम 28.4 डिग्री और न्यूनतम 24.8 डिग्री तापमान रहा।


Rain in Delhi NCR Temperature drops by 7 to 8 degrees IMD issues yellow alert

दिल्ली में बारिश
– फोटो : अमर उजाला


कल भी बारिश का यलो अलर्ट जारी

दिल्ली में अगले छह दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की स्थिति भी बन सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Alpha Collection:सात दिन बाद भी 50 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हुई ‘अल्फा’, जानें गुरुवार को कितनी की कमाई – Alpha Movie Starring Alia Bhatt Day 7 Thursday Box Office Collection And Total Earning

Gold Silver Price:दिल्ली में सोने की चमक फीकी, चांदी भी लुढ़की; क्या है वजह? – Gold Silver Price Gold Price Today Sone Chandi Ke Bhav Sone Ke Aaj Ka Rate

‘जनता को परेशान किया तो हर बार आऊंगी’:घूंघट में पहुंचीं पूर्व विधायक, Eo को अंग्रेजी में लगाई जमकर फटकार – The Former Mla Who Arrived With Her Face Veiled Severely Reprimanded The Eo In English

Tmc को फिर लगा बड़ा झटका:सुखेंदु-सुष्मिता समेत तीन पूर्व सांसद Bjp में शामिल, राज्यसभा से दिया था इस्तीफा – Three Former Tmc Rajya Sabha Mps Join Bjp In Kolkata

‘102 नहीं, ₹82 लीटर हो पेट्रोल’:केजरीवाल का केंद्र पर हमला, कहा- सरकार तेल कंपनियों को दिला रही ‘अवैध मुनाफा’ – Centre Allowing Oil Companies Illegitimate Profit Petrol Prices Dropped Rs 102 To Rs 82 Arvind Kejriwal

The Bonus Market Update:शेयर बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 238 अंक चढ़ा, निवेशकों को मिली राहत – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

Leave a Comment