लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कर्नाटक में बिहार के मासूमों पर जुल्म:मदरसा संचालक ने 24 बच्चों को बनाया बंधक, कराई जा रही थी मजदूरी – Karnataka Madrasa Preacher Booked Child Abuse Forced Labour Tumakuru Bihar Children News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कर्नाटक के तुमकुरु जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के अमलापुरा गांव में स्थित एक मदरसे में बिहार के 24 बच्चों को बंधक बनाकर उनसे मजदूरी कराई जा रही थी। शारीरिक प्रताड़ना और शोषण से तंग आकर ये बच्चे किसी तरह वहां से भाग निकले। पुलिस ने आरोपी उपदेशक मौलाली के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

आरपीएफ की मुस्तैदी से खुला राज

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बंगलूरू के क्रांतिवीरा संगोल्ली रायन्ना रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने बच्चों के एक बड़े समूह को लावारिस हालत में देखा। पूछताछ के दौरान बच्चे बुरी तरह डरे हुए थे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वे तुमकुरु के मदरसे से भागकर आए हैं। वे किसी भी तरह अपने घर बिहार वापस जाना चाहते थे। स्टेशन की भीड़ और बड़े प्लेटफार्म को देखकर वे वहां रुक गए और बिहार जाने वाली ट्रेन तलाशने लगे।

यह भी पढ़ें: तेल संकट: सीएम योगी के निर्देश, छह महीने तक विदेश यात्रा का परहेज करें मंत्री-अधिकारी; कार पूलिंग पर जोर

मजदूरी और मारपीट का आरोप

काउंसलिंग के दौरान बच्चों ने अपनी आपबीती सुनाई। आठ से 17 साल की उम्र के इन बच्चों ने बताया कि मदरसे में उनके साथ मारपीट की जाती थी। उनसे पढ़ाई के बजाय परिसर के भीतर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन दीवार बनाने के काम में लगाया गया था। इतना ही नहीं, उन्हें उनके माता-पिता से बात करने की भी अनुमति नहीं दी जाती थी।

कड़ी धाराओं में केस दर्ज

बच्चों को फिलहाल बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की देखरेख में रखा गया है। पुलिस ने आरोपी मौलाली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), किशोर न्याय (जेजे) अधिनियम और बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पहले यह मामला रेलवे पुलिस ने दर्ज किया था, जिसे अब तुमकुरु ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

अन्य वीडियो-

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घाटी में अशांति फैलाने की ना’पाक’ साजिश:हाफिज सईद के गुर्गे का दावा-let ने 10 हजार आतंकियों को भेजा था कश्मीर – Let’s Naseer Madani Claimed That Hafiz Saeed Sent 10,000 Militants To Kashmir, Terrorist Group Let

Vande Mataram Row:’मैंने वही वंदे मातरम गाया जो गांधी-नेहरू गाते थे’, विवाद पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे? – Congress President Mallikarjun Kharge Vande Mataram Controversy Mahatma Gandhi Jawahar Lal Nehru

Bob Lbo Vacancy:बैंक में 2482 पदों पर भर्ती, 85920 तक सैलरी; ग्रेजुएट भरें फॉर्म, जानें पात्रता के सभी नियम – Bank Of Baroda Lbo Recruitment 2026: Apply For 2,482 Local Bank Officer Posts From August 18

Employment:भारत में नौकरियों के पदनाम व वेतन बेमेल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा; जानें कर्मी क्या सोच रहे – Mismatch Between Job Titles And Pay In India: Report Reveals Shocking Disconnect

Himachal News:हिमाचल में घटेगा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों का कैडर, केंद्र को लिखा पत्र – Cadre Strength Of Ias, Ips, And Ifs Officers In Himachal To Be Reduced; Letter Written To The Centre.

Bjp:भाजपा ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया एलान, सतीश पूनिया को पंजाब की तो Up की इन्हें मिली जिम्मेदारी – Bjp National President Nitin Nabin Appointed New State In-charges And Co-in-charges For Up, Punjabgujarat

Leave a Comment