लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने दी जान:मुस्कान के पिता ने ठुकराई ये मांग, सिर झुकाकर ससुर के सामने खड़ा रहा शीलू – Muskan Balhara Suicide Case Father Rejects Request To Delay Arrests Until Tehrvi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रोहतक में मुस्कान बल्हारा आत्महत्या मामले में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बहुअकबरपुर निवासी शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा व तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। रविवार को डीएसपी महम तनुज शर्मा ने चारों आरोपियों से पूछताछ की। साइबर सेल की टीम मुस्कान और शीलू के मोबाइल से डाटा रिकवर करने का प्रयास कर रही है।

शनिवार शाम पांच बजे बहुअकबरपुर गांव में मुस्कान बल्हारा का श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद शीलू ने अपने ससुर सुखबीर से अकेले में मुलाकात की। उस समय शीलू सिर झुकाकर खड़ा रहा जबकि सुखबीर आक्रोशित नजर आए। 




Muskan Balhara Suicide Case Father Rejects Request to Delay Arrests Until Tehrvi

कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सुखबीर ने क्या बात की इसका ब्योरा नहीं दिया है लेकिन बताया जा रहा है कि सुखबीर ने कहा कि उनकी बेटी के साथ न्याय होना चाहिए। आरोपियों को सजा दिलाकर रहेंगे। पांच मिनट की मुलाकात के बाद पुलिस शीलू, उनके पिता सुरेंद्र, भाई मनीष व घर से मां निशा को हिरासत में लेकर बहुअकबरपुर थाने में चली गई। तभी से चारों से पूछताछ की जा रही है।

 


Muskan Balhara Suicide Case Father Rejects Request to Delay Arrests Until Tehrvi

कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


फरमाणा पहुंची बहुअकबरपुर की पंचायत, मुस्कान के पिता नहीं माने बात

उधर, शनिवार रात को ही बहुअकबरपुर की पंचायत मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद फरमाणा गांव पहुंची। मुस्कान के पिता सुखबीर उर्फ बिट्टू व पंचायत में शामिल लोगों से बातचीत की। मांग रखी कि मुस्कान की तेरहवीं तक चारों आरोपियों को गिरफ्तार न किया जाए।


Muskan Balhara Suicide Case Father Rejects Request to Delay Arrests Until Tehrvi

मुस्कान की खुदकुशी के बाद गमजदा महिलाएं
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


कम से कम सास निशा देवी को हिरासत से छुड़वा दिया जाए क्योंकि घर पर सांत्वना देने लोग आ रहे हैं। परिवार के चारों सदस्य पुलिस हिरासत में हैं। इस पर मुस्कान के मायके पक्ष व फरमाणा की पंचायत ने गिरफ्तारी रुकवाने से इन्कार कर दिया है।


Muskan Balhara Suicide Case Father Rejects Request to Delay Arrests Until Tehrvi

मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बहुअकबरपुर की पंचायत शनिवार शाम व रविवार को आई थी। मांग की थी कि तेरहवीं तक आरोपियों की गिरफ्तारी रुकवा दी जाए। मुस्कान के पिता व फरमाणा की पंचायत ने मांग स्वीकार नहीं की। कहा कि बेटी को न्याय चाहिए। – सोमबीर सिंह, सरपंच, फरमाणा

 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत के खिलाफ T20 सीरीज:न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान; किसकी हुई वापसी, कौन बाहर? – New Zealand Announce 16-member T20i Squad For India Series, Mitchell Santner To Lead

ब्रिटेन के नए पीएम से मिले ट्रंप:दोनों देशों के रिश्तों को बताया बेहतर, चागोस द्वीप समझौते पर क्यों भड़के? – Trump Meets New Uk Pm Andy Burnham Calls Us-uk Ties Stronger Objects To Chagos Islands Deal

आजमगढ़ हत्याकांड:पत्नी, पंडितों और बेटे को मारने वाला शख्स आखिर पुलिस की गोली का ‘शिकार’; इलाके में सनसनी – Azamgarh Murder Case Accused Arvind Killed In Encounter Who Killed His Wife Priests And Son Shot Dead

डीपीएल में फिक्सिंग की कोशिश?:सीएसके में रहे इस खिलाड़ी ने एसीयू को दी जानकारी; डीडीसीए ने बीसीसीआई को बताया – Dpl Fixing Row: Csk-linked Vansh Bedi Reports Alleged Corrupt Approach To Acu, Ddca Informs Bcci

पांच किमी दूर ड्रोन का सफाया:भारत ने तैयार किया 30 किलोवाट का खतरनाक लेजर हथियार, जानें कब शुरू होगा निर्माण – Neutralizing Drones 5 Km Away India Develops Formidable 30 Kilowatt Laser Weapon Find When Production Begins

बड़ा खुलासा:आस्था कुंज में पहले भी लड़कियों को शिकार बना चुके दरिंदे, ‘सर’ वाले सुराग ने खोली पूरी कड़ी – Delhi Aastha Kunj Case Accused Have Targeted Girls In The Past As Well

Leave a Comment