लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एमपी में दर्दनाक हादसा:कुएं की खुदाई के दौरान मलबा धंसा, सास-बहू 50 फीट गहराई में दबीं; रेस्क्यू अभियान जारी – Mp Rajgarh Accident Mother-in-law And Daughter-in-law Buried Under Debris During Well Digging Rescue Underway

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र स्थित बामनगांव छोटी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में खुद रहे नए कुएं में अचानक मलबा धंसने से दो महिलाएं दब गईं। मलबे में दबी दोनों महिलाएं रिश्ते में सास-बहू हैं। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और बचाव कार्य के लिए प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार बामनगांव में एक जनपद सदस्य के खेत में नया कुआं खुदवाया जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जनपद सदस्य की 60 वर्षीय मां रूपाबाई और 30 वर्षीय पत्नी पिंकी बाई कुएं के अंदर उतरी थीं। बताया जा रहा है कि कुएं में जमा मिट्टी और पत्थर निकालने के लिए दोनों नीचे गई थीं। इसी दौरान कुएं की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई।

देखते ही देखते करीब 50 फीट गहरे कुएं में ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा गिर गया, जिससे दोनों महिलाएं उसके नीचे दब गईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर बचाव का प्रयास किया, लेकिन मलबा अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

पढे़ं: डंपर-ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, डीजल टैंक फटा; दो चालकों की जिंदा जलकर हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही खिलचीपुर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार सहित पुलिस बल ने बचाव अभियान शुरू कराया। राहत कार्य के लिए तीन जेसीबी मशीनें लगाई गईं। गहराई अधिक होने और मिट्टी लगातार दरकने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आने पर पोकलेन मशीन भी मौके पर बुलाई गई। मशीनों की मदद से कुएं के आसपास की मिट्टी हटाकर महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कुआं हाल ही में खोदा गया था। बरसात से पहले की नमी और नई खुदाई के कारण मिट्टी काफी कच्ची थी। सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। जनपद सदस्य सहित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन ने एंबुलेंस और मेडिकल टीम को भी तैनात कर दिया है, ताकि महिलाओं को बाहर निकालते ही तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पटना छात्र आंदोलन लाइव :डाकबंगला चौराहे से छात्रों को पुलिस ने उठाया; प्रशांत किशोर ने कहा- मांगें जायज – Bpsc Students Protest Live March Towards Cm House Police Use Water Cannons Student Injured

जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार को लेकर प्रदर्शन?:दिल्ली पुलिस ने वीडियो को बताया फर्जी, दी कार्रवाई की चेतावनी – Delhi Police Termed Viral Video Related Protest At Jantar Mantar Regarding Reservation Reforms As Misleading

बिहार:भोजपुर में गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर; 30 से ज्यादा गांव प्रभावित – Bhojpur-barhara-ganga-flood-water-level-danger-mark-villages-affected

ममता से मिले कासिम:बोले- पता चली ऋतब्रत की सच्चाई, लौटना चाहते हैं कई विधायक; क्या बागी गुट में भी बगावत? – Tmc Mla Mohammad Kasem Siddique Claims Rebel Mlas Want To Return To Mamata Banerjee

Ind Vs Sl Day 3:भारत ने श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला, मेजबानों पर अब भी फॉलोऑन का खतरा बरकरार; स्कोर 265/8 – Ind Vs Sl 2nd Test Day 3 Match Highlights Report Analysis India Vs Sri Lanka Scorecard Record

‘शायद आपको मजा आ रहा है…’; कंगना रनौत विवाद पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी; बताया कैसे खत्म होगी ये ‘जंग’? – Taapsee Pannu Reaction On Kangana Ranaut Controversy At Trailer Launch Of Upcoming Film Gandhari Video Viral

Leave a Comment