Sawan Special Green Bangles: सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली और त्योहारों की रौनक देखने को मिलती है. इस पवित्र महीने में महिलाएं हरे रंग के कपड़े, मेहंदी और खासतौर पर हरी चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं. माना जाता है कि हरी चूड़ियां खुशहाली, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक होती हैं.
यही वजह है कि हर साल इनके नए-नए डिजाइन ट्रेंड में आते हैं. अगर आप भी इस सावन अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो इन लेटेस्ट हरी चूड़ी डिजाइनों (Sawan Special Green Bangles) से आइडिया ले सकती हैं.
ग्लास ग्रीन चूड़ियां (Sawan Special Green Bangles)
कांच की हरी चूड़ियों का फैशन कभी पुराना नहीं होता. इनकी खनक और खूबसूरती सावन के माहौल को और भी खास बना देती है. अगर आप ट्रेडिशनल साड़ी या सूट पहन रही हैं, तो सिंपल कांच की हरी चूड़ियां आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं. चाहें तो इनके बीच में गोल्डन या स्टोन वाली चूड़ियां भी पहन सकती हैं.

कुंदन वर्क वाली चूड़ियां
अगर आप सावन में किसी पूजा, तीज या फैमिली फंक्शन में जा रही हैं, तो कुंदन वर्क वाली हरी चूड़ियां एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. इन पर बने खूबसूरत डिजाइन हाथों को रॉयल और एलिगेंट लुक देते हैं. इन्हें सिल्क या बनारसी आउटफिट के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है.

स्टोन और मोती वाली चूड़ियां
आजकल स्टोन और पर्ल वर्क वाली चूड़ियां भी काफी ट्रेंड में हैं. इनका डिजाइन हल्का होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश भी लगता है. अगर आप ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

ऑक्सीडाइज्ड कड़ा के साथ चूड़ी सेट
अगर आपको इंडो-वेस्टर्न या फ्यूजन लुक पसंद है, तो हरी चूड़ियों के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर कड़ा (Sawan Special Green Bangles) पहन सकती हैं. यह कॉम्बिनेशन आजकल काफी पसंद किया जा रहा है और कुर्ती, कॉटन साड़ी या लॉन्ग ड्रेस के साथ भी शानदार लगता है.

गोल्डन टच वाली हरी चूड़ियां
सिर्फ हरी चूड़ियां पहनने की बजाय उनके बीच में गोल्डन कंगन या पतली गोल्डन चूड़ियां जोड़ दें. इससे पूरा चूड़ी सेट ज्यादा अट्रैक्टिव और फेस्टिव लुक देता है. यह स्टाइल शादीशुदा महिलाओं के साथ-साथ युवतियों पर भी खूब जंचता है.

यह भी पढ़ें: सावन में पहनें ये ट्रेंडी मल्टी-स्ट्रैंड डिजाइंस वाली बिछिया, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी


