लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इस्लामाबाद में नहीं हुआ समझौता, अब क्या करेंगे ट्रंप? हॉर्मुज को लेकर बताया बड़ा एक्शन प्लान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इस्लामाबाद में शांति समझौते पर बात न बनने के बाद अब ट्रंप क्या करने वाले हैं. इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. उन्होंने हॉर्मुज को लेकर बड़ा एक्शन प्लान बताया है.  डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलने का वादा किया था. जानबूझकर ऐसा करने में नाकाम रहे. इससे दुनियाभर के कई लोगों और देशों में चिंता, उथलपुथल और तकलीफ पैदा हुई. 

ट्रंप ने कहा कि वे कहते हैं कि उन्होंने पानी में बारूदी सुरंगें बिछाई हैं, जबकि उनकी पूरी नौसेना और उनके ज्यादातरबारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाज पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं. हो सकता है उन्होंने ऐसा किया हो, लेकिन कौन जहाज मालिक ऐसा जोखिम उठाना चाहेगा? 

ईरान की प्रतिष्ठा की बड़ी बदनामी हुई

उन्होंने कहा कि इससे ईरान की प्रतिष्ठा को बहुत बड़ी बदनामी और हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा है. उनके जो नेता बचे हैं, उनकी भी बदनामी हुई है. लेकिन अब हम इन सब बातों से आगे निकल चुके हैं. जैसा कि उन्होंने वादा किया था, बेहतर होगा कि वे इस अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग को खोलने की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करें.

ट्रंप बोले- वे हर कानून का उल्लंघन कर रहे

ट्रंप ने कहा कि वे हर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. मुझे उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने उस बैठक के बारे में पूरी जानकारी दी है, जो इस्लामाबाद में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कुशल और बहुत ही सक्षम नेतृत्व में हुई थी.

ट्रंप ने कहा कि वे बहुत ही असाधारण लोग हैं. भारत के साथ होने वाले एक युद्ध में 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए वे लगातार मेरा शुक्रिया अदा करते हैं. मुझे यह सुनकर हमेशा अच्छा लगता है. जिस मानवता की बात वे करते हैं, वह अकल्पनीय है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- ‘परमाणु बम…’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment