बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं. इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब मेकर्स ने ‘आवारापन 2’ का टाइटल टाइटल ट्रैक ‘ये आवारापन’ रिलीज कर दिया है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है.
क्या अरिजीत सिंह ने किया कमबैक?
‘ये आवारापन’ में अरिजीत सिंह की आवाज सुनने के बाद सोशल मीडिया पर उनके कमबैक की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इंटरनेट पर अटकलें उड़ने लगीं कि अरिजीत ने प्लैबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का अपना फैसला वापस ले लिया है. हालांकि, अरिजीत की टीम ने इन सभी खबरों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि सिंगर प्लेबैक सिंगिंग में कोई कमबैक नहीं कर रहे हैं.
अरिजीत सिंह की टीम ने दिया ये बयान
हाल ही में अरिजीत सिंह की टीम ने एक बयान जारी किया और उनके कमबैक की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, ‘वो सिर्फ उन प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं जो उनके रिटायरमेंट के ऐलान से पहले फाइनल हो चुके थे. अरिजीत प्लेबैक सिंगिंग में कोई कमबैक नहीं कर रहे हैं. ये उनके पुराने कमिटमेंट्स हैं, जिन्हें वो पूरा कर रहे हैं.’
ये भी पढ़ेंः- FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
रिटायरमेंट के ऐलान से फैंस हुए थे निराश
आपको बता दें कि अरिजीत सिंह ने इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया था. उन्होंने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि वो अब नए बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स साइन नहीं करेंगे, लेकिन जैसे ही इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ का गाना ‘ये आवारापन’ रिलीज हुआ, फैंस को लगा कि अरिजीत ने अपना फैसला वापस ले लिया है.
कब रिलीज होगी ‘आवारापन 2’?
‘आवारापन 2’ की बात करें तो ये फिल्म साल 2007 में आई इमरान हाशमी की सुपरहिट और कल्ट एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. इसमें दिशा पटानी, सुविंदर विक्की, अतुल कुमार और शबाना आजमी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं. वहीं, विशेष भट्ट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
कैसी होगी फिल्म की कहानी?
‘आवारापन 2’ के जरिए इमरान हाशमी फिर से अपने पॉपुलर किरदार ‘शिवम पंडित’ के रूप में वापसी कर रहे हैं. फिल्म की कहानी ‘शिवम पंडित’ के आगे के सफर, दर्द, प्यार, पछतावे और क्राइम की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमेगी. पहली फिल्म की तरह ही ये भी एक इमोशनल एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर होगी.
ये भी पढ़ें:- ‘सलमान खान के परिवार में करियर बनाने के लिए शादी की?’ आयुष शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पहले ये बातें सुनकर बुरा लगता था

