लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आमिर खान या गौरी स्प्रैट, कौन है ज्यादा अमीर, लाइमलाइट से दूर कैसे करती हैं कमाई? जानें नेटवर्थ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Aamir khan And Gauri Spratt Net Worth: आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे. कपल 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध चुका है. उन्होंने प्राइवेट सेरेमनी में घर पर बच्चों की मौजूदगी में रजिस्टर मैरिज की. इस दौरान दोनों का लुक काफी पसंद किया गया. उनकी केमिस्ट्री ने भी फैंस का दिल जीत लिया. ऐसे में आपको दोनों की नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं. चलिए बताते हैं लाइमलाइट से दूर गौरी कैसे कमाई करती हैं.

गौरी स्प्रैट के माता-पिता और पढ़ाई-लिखाई

आमिर खान जहां पेशे से एक्टर हैं. वहीं, दूसरी ओर उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट लाइमलाइट से दूर रहती हैं और उनका फिल्मों से कोई लेना देना नहीं है. वो तलाकशुदा परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता रॉबर्ट स्प्रैट हैं, जो तमिल ब्रिटिश हैं. वहीं, मां रीता पंजाबी इरिश हैरिटेज हैं. उनके ग्रांडफादर ब्रिटिश में जन्मे कम्युनिस्ट राइटर थे, जो 1920 में इंडिया आ गए थे. बताया जाता है कि वो फ्रीडम मोमेंट का हिस्सा भी रहे थे.

यह भी पढ़ें: ना निकाह, ना सात फेरे, आमिर खान ने बच्चों की मौजूदगी में की तीसरी शादी, बेटी-दामाद समेत पहुंचे थे ये गेस्ट

गौरी स्प्रैट की पढ़ाई लिखाई के बारे में बात की जाए तो वो शुरुआत के सालों में ऊटी और ब्लू माउंटेन स्कूल में पढ़ाई की. ये समय 1920 और 1996 के करीब का था. इसके बाद बताया जाता है कि गौरी लंदन चली गई थीं. वहां पर उन्होंने फैशन डिजाइन और फोटोग्राफी में यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से पढ़ाई की.   

Image

गौरी स्प्रैट का करियर

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, गौरी स्प्रैट ने मां रीता की मदद से ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की. हालांकि, अब गौरी बेंग्लुरु में अपना सैलून चलाती हैं. सैलून बिजनेस में आने से पहले गौरी गारमेंट डिजाइन और फैब्रिक सोर्सिंग में काम करती थीं. 2007 में उन्होंने सैलून बिजनेस में कदम रखा. BBlunt ब्रांड के साथ गौरी ने सैलून में कदम रखा.

गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ

बहरहाल, गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ के बारे में बात की जाए तो TOI में खबर में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया गया है कि आमिर खान की तीसरी वाइफ गौरी की नेटवर्थ 24-40 करोड़ रुपये है. इतना ही नहीं, बताया जाता है कि उनके पास पवन पार्कवेस्ट बेंग्लुरु में एक रेसिडेंशियल प्रोपर्टी भी है. इसके अलावा वो अपनी बहन सोना के साथ स्प्रैट हेयर स्टूडियो भी बेंग्लुरु में चलाती हैं.

Image

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ की नहीं थमी कमाई, बनाया डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

आमिर खान की नेटवर्थ

वहीं, अगर आमिर खान की नेटवर्थ के बारे में बात की जाए तो TOI में छपी रिपोर्ट के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 1800 करोड़ रुपये है, जो कि गौरी से कहीं ज्यादा है. गौरतलब है कि रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान और गौरी ने साल 2025 में बांद्रा के सी फेसिंग अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए थे. बताया जाता है कि इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 70 करोड़ है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment