IPL 2026 Final RCB Vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम कर लिया है. 2025 के बाद आरसीबी 2026 में भी चैंपियन बन गई. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम आरसीबी ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस को शिकस्त देकर दूसरी ट्रॉफी उठाई. फाइनल मुकाबले के दौरान मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने परफॉर्म किया. उनके अलावा वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर जैसे सेलेब्स भी आईपीएल 2026 की इस आखिरी जंग का हिस्सा बने थे.
कैलाश खेर ने ‘शिव तांडव’ से की शुरुआत
31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. इसकी क्लोजिंग सेरेमनी में कैलाश खेर ने ‘शिव तांडव स्तोत्र’ और ‘बम लहरी’ गाने से बांधा बंधा. अपनी सुरीली आवाज से कैलाश खेर ने हजारों फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. क्रिकेट के रंग में रंगे नरेंद्र मोदी स्टेडियम को कैलाश ने संगीतमय बना दिया था.

#IPL2026 #IPLfinal #narendramodistadium#Droneshow
Such a great performance pic.twitter.com/dM3ggEsKGg
— kinjal mishra (@kinjalmishra211) May 31, 2026
ये भी पढ़ें: ‘ऐसी रिक्वेस्ट नहीं करनी चाहिए…’, इवेंट में होस्ट पर कैलाश खेर का फूटा गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी
वरुण-पूजा और मृणाल ने भी उठाया फाइनल का लुत्फ
आरसीबी और जीटी के मैच का लुत्फ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने भी लिया. तीनों ही इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना ही है’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर तीनों स्टेडियम पहुंचे थे. उनके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपने पति और आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंची थीं.
ये भी पढ़ें: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के लिए वरूण ने वसूले करोड़ों, जानें- पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फीस
एक तरफा रहा IPL 2026 फाइनल
फैंस को उम्मीद थी कि आईपीएल 2026 के फाइनल में रनों की बरसात होगी और मैच रोमांचक होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आरसीबी ने अपने दमदार खेल से इसे एक तरफा कर दिया. पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस सिर्फ 155 रन ही बना सकी. गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन (37 गेंदों में नाबाद 50) वॉशिंगटन सुंदर ने बनाए थे.
आरसीबी ने 156 रन के टारगेट को 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया. विराट कोहली ने चेस करते हुए फाइनल में 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेली. इसमें उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके लिए विराट को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
