लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अलविदा जनरल साहब:पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, श्रद्धांजलि देने आवास पर पहुंचे – Vice President Radhakrishnan Expressed Grief Over Demise Of Former Cm Khanduri Arrived To Pay Tribute Dehradun

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि.) के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनका योगदान मील के पत्थर के रूप में बना रहेगा। उनके निधन से देश एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठ वाले राजनेता को खो दिया है।

उपराष्ट्रपति आज सुबह खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने उनके बसंत विहार स्थित घर पहुंचे। बीती 17 जनवरी को देहरादून आए उप राष्ट्रपति ने आवास पहुंचकर खंडूड़ी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में पूर्व सहकर्मी के रूप में अपने संबंधों को याद किया था।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ बीसी खंडूड़ी का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि.) की हल्का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। वह 49 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार सुबह 11.10 बजे उन्होंने 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि.) को एक अप्रैल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



चिकित्सकों की जांच में उनकी आंतों में रक्तस्राव होने की बात सामने आई थी। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11.10 मिनट पर उन्हें हल्का कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मृत्यु हो गई। खंडूरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें बार-बार अस्पताल आना पड़ रहा था। सही होने के बाद उनको घर भेज दिया जाता था लेकिन अप्रैल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया। 49 दिनों से वह विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में थे। उनकी मृत्यु से पूरे प्रदेश में शोक है।

ये भी पढ़ें…B.C Khanduri Death: रिटायरमेंट के बाद चुनी जनसेवा, राजनीति में लाए अटल बिहारी वाजपेयी, तस्वीरों में देखें सफर

प्रदेश के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद


प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के निधन पर राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। जिसे देखते हुए प्रदेश के शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूल एवं कार्यालय आज बंद रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विडंबना:एनएसए डोभाल के गांव में अपने स्कूल भवन को तरस रहे बच्चे, अब किसी ग्रामीण के घर होती हैं कक्षाएं – Children In Nsa Doval’s Village Long For A School Building

यूपीआई को लेकर आरबीआई का बड़ा प्लान:शुल्क से मिलने वाले पैसे से तकनीक और नेटवर्क होगा मजबूत; क्या बदलेगा? – Introduction Of Mdr On Large Value Transactions To Strengthen Upi’s Long-term Sustainability: Rbi

ट्रंप जूनियर की पार्टी का रूस कनेक्शन:पुतिन से करीबी का जिक्र क्यों, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कैसे किनारा किया? – Trump Junior Party Russia Connection Putin Close Ties Us President Response

सुर्खियां:पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, सरकार ने तलब किए मेटा के अधिकारी; यूपी में 15000 शिक्षकों की बंपर भर्ती – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

रिपोर्ट में खुलासा:अमेरिका ने ईरान से जंग में फूंके 38 अरब डॉलर; कितने विमान गंवाए, हर महीने कितना खर्च? – Iran War Us Cost 38 Billion Dollars Aircraft Losses Monthly Expense Report

सशक्तीकरण:दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये, रेखा सरकार ने दोगुना बढ़ाई प्रोत्साहन राशि – Asha Workers In Delhi Will Now Receive 6,000; The Government Has Doubled The Incentive Amount.

Leave a Comment