लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अब बागियों पर ममता का एक्शन:अरूप रॉय, फिरहाद हकीम समेत आठ नेता निष्कासित; पार्टी-विरोधी गतिविधि का आरोप – Mamata Action On Rebels: Expels 8 Leaders, Including Firhad Hakim, Aroop Biswas Over ‘anti-party Activities’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस में शुरू हुआ सियासी घटनाक्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले विधानसभा में विधायकों की बगावत, फिर कुछ राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, इसके बाद लोकसभा सांसदों के गुट का रूठना सभी के सामने हैं। वहीं, बीते दिन खुद को असली टीएमसी बताने वाले ऋतब्रत बनर्जी के गुट की तरफ से पार्टी की संस्थापक ममता बनर्जी से अध्यक्ष पद से हटाना और पार्टी में दूसरे पद के नेता अभिषेक बनर्जी का निलंबन की भी खबर सामने आई। अब आज खुद ममता बनर्जी ने बागियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अरूप रॉय, फिरहाद हाकिम समेत आठ लोगों को पार्टी निष्कासित कर दिया है।

इन आठ नेताओं पर ममता की कार्रवाई

तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए नेताओं में जावेद अहमद खान, फिरहाद हकीम, अरूप रॉय, रथिन घोष, बिप्लब मित्रा, सबीना यास्मीन, अरूप बिस्वास और स्नेहाशीष चक्रवर्ती शामिल हैं। इससे पहले टीएमसी ने इन सभी नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: ‘शिंदे के हाथों खुद को बेच दिया’, उद्धव गुट के विधायक ने बागी सांसदों पर लगाए कई आरोप

बागी गुट के गठन के बाद बढ़ा विवाद

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने सोमवार को पार्टी के भीतर नई संगठनात्मक संरचना बनाने का ऐलान किया था। बागी गुट ने एक विशेष बैठक आयोजित कर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस कमेटी और 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी (एनडब्ल्यूसी) के गठन की घोषणा की थी। इस बैठक में अरूप रॉय को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। इसके अलावा पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास और विधायक फिरहाद हकीम को उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रथिन घोष, सबीना यास्मीन, जावेद खान और संदीपन साहा समेत कई नेताओं को शामिल किया गया था।

ममता को ‘मेंटर’ बनाने की बात

इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में ऋतब्रत बनर्जी ने कहा था कि उनकी पार्टी ममता बनर्जी का सम्मान करती है और चाहती है कि वह संगठन में मेंटर और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा था कि आने वाले दिनों में जिला अध्यक्षों और जिला समितियों का भी गठन किया जाएगा, ताकि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें- Tehreek-e-Taliban Hindustan: आईएसआई से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा, TTH बना नया खतरा, कई राज्यों में कार्रवाई

बागी गुट की वैधता पर सवाल

इस बीच, ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर भी दोनों गुटों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। ऋतब्रत बनर्जी ने प्रतिद्वंद्वी गुट द्वारा लिए गए फैसलों की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा कि असली संगठन वही है, जिसे प्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त है। टीएमसी द्वारा आठ वरिष्ठ नेताओं को बाहर किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर चल रहा यह सत्ता संघर्ष आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सर्वे:दूसरी छमाही में रियल एस्टेट-आईटी में बंपर नौकरियों के आसार, एफएमसीजी दूसरे स्थान पर; कहां ज्यादा मौका? – Survey Second Half Real Estate It Bumper Jobs Fmcg Second Place

बिल गेट्स की चेतावनी:एआई से नौकरियों और मानव जीवन को गंभीर खतरा, कहा- जोखिम को कम आंक रहीं टेक कंपनियां – Bill-gates-ai-threat-jobs-human-life-global-regulation-china-xi-jinping

29 अगस्त से भूख हड़ताल पर अड़े जरांगे:अनशन से पहले सरकार ने बढ़ाया समिति का कार्यकाल, क्या अब टलेगा आंदोलन? – Maratha Reservation Manoj Jarange Hunger Strike Maharashtra Kunbi Records Panel Tenure Extended

‘राजस्थान के चीफ जस्टिस को हटाइए’:सुप्रीम कोर्ट के जज ने लगाए आरोप, सीजेआई सूर्यकांत ने दी क्या प्रतिक्रिया? – Supreme-court-cji-surya-kant-responds-to-justice-sandeep-mehta-allegations-against-rajasthan-hc-acting-cj

राजधानी में मनमानी:रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ महंगा, त्योहार के कारण यात्रियों की बेरहमी से काटी जा रही है जेब – Traveling Home For Raksha Bandhan Has Become Expensive; Passengers Are Being Fleeced Due To The Festival.

जयशंकर से यूक्रेनी विदेश मंत्री की बात:काला सागर की स्थिति पर चर्चा, जहाजों की सुरक्षा पर क्या बोले? – Jaishankar Ukrainian Foreign Minister Black Sea Trade Shipping Security

Leave a Comment