लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अब नहीं हंसेगा ईरान’:ट्रंप ने दी 47 साल का हिसाब चुकता करने की धमकी; कहा-अमेरिका का मजाक उड़ा रहा है तेहरान – World Trump Warns Iran Peace Proposal Response Tehran Latest Updates 2026

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को अपने आक्रामक तेवर दिखाए हैं। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने तेहरान को सीधी चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि ईरान दशकों से अमेरिका का मजाक उड़ा रहा है, लेकिन अब उसकी हंसी गायब होने वाली है। यह बयान तब आया है जब तेहरान ने वाशिंगटन के शांति प्रस्ताव पर अपना जवाब भेजने का दावा किया।

देरी की राजनीति अब नहीं चलेगी: ट्रंप

ट्रंप ने ईरान पर पिछले 47 साल से ‘देरी करो, देरी करो और देरी करो’ की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान अब अमेरिका और पूरी दुनिया के साथ खेल नहीं खेल पाएगा। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में लिखा कि ईरान हमारे महान देश पर हंस रहा था, लेकिन अब ऐसा और नहीं होगा। ट्रंप का यह बयान सीधे तौर पर ईरान के उस जवाब के बाद आया है, जिसे पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन संघर्ष: डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में हुआ संघर्षविराम विफल, विक्ट्री डे पर भी नहीं थमी जंग!

शांति प्रस्ताव पर तेहरान की शर्तें

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान ने अपने जवाब में युद्ध रोकने की बात कही है। ईरान चाहता है कि लेबनान सहित सभी मोर्चों पर संघर्ष विराम हो। साथ ही, उसने होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की शर्त रखी है। अमेरिका ने पहले यह प्रस्ताव दिया था कि अन्य संवेदनशील मुद्दों जैसे परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा करने से पहले दोनों देश शत्रुता समाप्त करें। हालांकि, अमेरिका ने अभी तक ईरान के इस जवाब पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ओबामा पर भी बरसे ट्रंप

इस दौरान ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि ओबामा प्रशासन के दौरान हुआ परमाणु समझौता ईरान के लिए जीवनदान जैसा था। ट्रंप के अनुसार, उस वक्त की नीतियों ने ईरान को बहुत शक्तिशाली बना दिया था। अब ट्रंप इस स्थिति को पूरी तरह बदलने के मूड में दिख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान 47 साल से अमेरिका और बाकी दुनिया के साथ खेल खेल रहा है और आखिरकार उसे तब बड़ी सफलता मिली जब ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने। वह न सिर्फ उनके लिए अच्छे थे, बल्कि बहुत ही बेहतरीन थे; असल में वह उन्हीं के पक्ष में चले गए। इस्राइल और बाकी सहयोगियों को नजरअंदाज कर दिया। सैकड़ों अरब डॉलर, और 1.7 अरब डॉलर की नकद रकम विमान से तेहरान भेजी गई, और उन्हें थाली में सजाकर सौंप दी गई। अब सबका हिसाब होगा। 

अन्य वीडियो:-




 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jpsc-jssc आंदोलन:सीएम हेमंत सोरेन के एलान के बाद छात्रों में खुशी, Cbi जांच की मांग पर आंदोलन जारी – Hemant-soren-tdpl-exam-recruitment-cancelled-cbi-probe-protest

Twisha Sharma Case:cbi का खुलासा- त्विषा ने गिरिबाला-समर्थ की प्रताड़ना से दी जान, चलेगा दहेज हत्या का केस – Twisha Sharma Case Cbi Chargesheet Dowry Death Harassment Samarth Singh Giribala Singh Bhopal

‘राजनीति में संयम जरूरी, निराशा कभी स्थायी नहीं होती’:नई जिम्मेदारी पर बोले पूनिया; किसे बताया टर्निंग पॉइंट? – Politics Patience Necessary Poonia New Responsibility Turning Point Political News In Hindi

चुनाव में काले धन के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:जब्ती की सूचना 24 घंटे में देने का निर्देश, और क्या कहा? – Supreme-court-black-money-elections-cash-seizure-24-hours-investigation

Weather In Up:यूपी में पूरा सप्ताह रहेगा मानसूनी बारिश के नाम, कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की चेतावनी – Monsoon Rainfall To Intensify In Up From Tomorrow; Heavy Rain Likely Throughout The Week.

Jpsc-jssc आंदोलन:झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, Tdpl की सभी परीक्षाएं और परिणाम रद्द; सीएम सोरेन ने किया एलान – Jpsc-jssc Agitation: Major Decision By The Jharkhand Government; All Tdpl Examinations And Results Cancelled.

Leave a Comment