लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अब कहां हैं महाकुंभ ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश, जानें बड़ी वजह

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


महाकुंभ 2025 से सुर्खियों में आईं ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने अपनी नीली आंखों और मुस्कान से सभी को अपना दीवाना बना लिया था. उनका वीडियो वायरल होने के बाद वो इंटरनेट पर काफी सुर्खियों में रही थीं. इसके बाद उन्हें फिल्म का ऑफर भी मिला था और उन्होंने शूटिंग भी की थी. हालांकि इसी बीच दूसरे धर्म में शादी करके मोनालिसा ने सभी को हैरान कर दिया था. आइए जानते हैं कि अब वो कहां है और उन्हें लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है?

मोनालिसा ने दूसरे धर्म में की शादी

मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा का पूरा नाम मोनालिसा भोसले है. महाकुंभ 2025 में माला बेचने के दौरान उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. जबकि मोहम्मद फरहान नाम के शख्स से केरल के अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी करने के बाद वो विवादों का हिस्सा बन गई थीं. उनके इस फैसले से उनका परिवार भी उनके खिलाफ हो गया था. परिवार का आरोप था कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की गई है.

ये भी पढ़ें: रियलिटी शो में हार गए थे अरमान मलिक, 12 साल की उम्र में आमिर की फिल्म में गाया था गाना

मोनालिसा-फरमान ने मांगी थी पुलिस सुरक्षा

कुछ दिनों पहले न्यूज 18 से बात करते हुए मोनालिसा ने बताया था कि उनके पास अब पैसे नहीं बचे हैं. उन्होंने पिता पर आरोप लगाते हुए बताया था कि पिता ने उनके एटीएम का इस्तेमाल करके उनके सारे पैसे निकाल लिए हैं. वहीं हाल ही में मोनालिसा ने बताया कि पिता ने उनका पासपोर्ट भी छीन लिया है. उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी. वहीं उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि कुछ लोग उनका पीछा करते हुए उनकी लोकेशन की जानकारी इधर-उधर कर रहे हैं.

अब कहां हैं महाकुंभ 'वायरल गर्ल' मोनालिसा? हाई कोर्ट ने क्यों दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश, जानें बड़ी वजह

केरल हाई कोर्ट ने दिया पुलिस सुरक्षा देने का आदेश

बता दें कि केरल हाई कोर्ट ने पहले मोनालिसा को कहा था कि वो पुलिस से डायरेक्टर सुरक्षा की मांग कर सकती है. वहीं रविवार को उन्होंने एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस को सुरक्षा के लिए अर्जी दी थी. उन्होंने बताया था कि फिलहाल वो एर्नाकुलम में रह रही हैं. केरल हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए उन्हें पुलिस सुरक्षा देने का आदेश दिया है. उनके वकील ने बताया कि अगली सुनवाई तक मोनालिसा को पुलिस सुरक्षा देने के लिए कहा गया है. इस मामले में अगली सुनवाई, मंगलवार 28 जुलाई को होगी.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘युवाओं की आवाज सुननी होगी…’, CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे राजकुमार राव, लिखा इमोशनल नोट

कौन हैं थिया बूसेन? जिनसे दुनिया के नंबर-1 यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग

December 2026 Theatre Release: शाहरुख खान की ‘किंग’ से लेकर प्रभास की ‘फौजी’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में

‘आवारापन 2’ से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम

प्रियंका चोपड़ा से बिपाशा बसु तक, सांवले रंग की वजह से इन एक्ट्रेसेस को झेलनी पड़ी मुश्किलें

‘पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो…’, तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

Leave a Comment