लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज’, ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि ‘अगले कुछ घंटों में दुनिया को अच्छी खबर मिल सकती है.’ माना जा रहा है कि यह संभावित डील 60 दिनों के युद्धविराम विस्तार और होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने से जुड़ी हो सकती है.

मार्को रुबियो बोले- जल्द आ सकती है ‘गुड न्यूज’
दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए मार्को रुबियो ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगले कुछ घंटों में दुनिया को एक अच्छी खबर मिल सकती है.’ हालांकि उन्होंने संभावित समझौते की पूरी जानकारी साझा नहीं की, लेकिन उनके बयान से संकेत मिला कि अमेरिका और ईरान के बीच किसी बड़े राजनयिक समाधान पर सहमति बन सकती है.

ट्रंप ने भी दिया 60 दिन के सीजफायर का संकेत
इससे कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वॉशिंगटन 60 दिन के युद्धविराम विस्तार के बेहद करीब है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका, ईरान और कई अन्य देशों के बीच एक समझौते पर व्यापक सहमति बन चुकी है, जिसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है.

होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर फोकस
रुबियो ने कहा कि प्रस्तावित समझौते में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलना शामिल है, जिसे संघर्ष शुरू होने के बाद ईरान ने काफी हद तक बंद कर दिया था. इस डील के तहत ईरान को अपना तेल बेचने की अनुमति भी दी जा सकती है. वहीं ईरान की मांग है कि अमेरिका उसकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करे, विदेशी संपत्तियां जारी करे और तेल निर्यात पर लगे प्रतिबंध हटाए.

यह भी पढ़ें: US वीजा विवाद पर जयशंकर ने जताई नाराजगी तो मार्को रुबियो बोले- ‘इंडिया को टारगेट नहीं कर रहे हैं…’

यह भी पढ़ें: ‘होर्मुज फिर से खुलेगा’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान ने दिया जवाब, पाकिस्तान ने क्या कहा?

‘ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं रख सकता’
मार्को रुबियो ने दो टूक कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

जयशंकर बोले- भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को प्राथमिकता देगा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस मुद्दे पर भारत का रुख साफ किया. उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति पर काम करता है, जबकि भारत ‘इंडिया फर्स्ट’ नीति को प्राथमिकता देता है. जयशंकर ने कहा कि भारत के पास कई सस्ते और अलग-अलग ऊर्जा स्रोत हैं और देश अपनी जरूरतों के मुताबिक मल्टीपल सोर्स से ऊर्जा खरीदता रहेगा.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने ढेर किया हमलावर, डोनाल्ड ट्रंप ने क्या बताया?

Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, BLA ने ट्रेन को बनाया टारगेट, कम से कम 26 की मौत

Marco Rubio on US-Pakistan: ‘किसी भी कीमत पर भारत…’, अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान

Pakistan Train Blast: क्वेटा ट्रेन विस्फोट पर सामने आया शहबाज शरीफ का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

न्यूक्लियर डील पर फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान, यूएन में तीसरे राउंड की बातचीत भी फेल, तेहरान ने दे डाली ये वॉर्निंग

Pakistan Petrol-Disel Rate: पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, 6 रुपये लीटर कम हुए दाम, शहबाज सरकार ने कर दिया ऐलान

Leave a Comment