Welcome To The Jungle Cast Net Worth: ‘भूत बंगला’ के बाद अक्षय कुमार ‘वेलकम टू द जंगल’ ला रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें आपको 30 से ज्यादा स्टार्स देखने को मिलेंगे. इनमें से कुछ प्रमुख स्टार्स की नेटवर्थ के बारे में हम आपको बता रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर इस फिल्म का सबसे रईस कलाकार कौन हैं?
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार ने खूब शोहरत के साथ-साथ खूब दौलत भी कमाई है. बॉलीवुड में 35 साल पूरे कर चुके अक्षय इंडस्ट्री के सबसे रईस एक्टर्स में से एक हैं. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 2500 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें: ‘धमाल 4’ के किस स्टार के पास हैं सबसे ज्यादा दौलत, जानें अजय-रितेश से अरशद तक की नेटवर्थ
सुनील शेट्टी

इस बार वेलकम सीरीज में सुनील शेट्टी भी नजर आने वाले हैं. सुनील बॉलीवुड में साल 1992 से एक्टिव हैं. उनका डेब्यू ‘बलवान’ फिल्म से हुआ था. सेलिब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये है.
रवीना टंडन
‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए अक्षय कुमार और रवीना टंडन कई सालों के बाद साथ काम कर रहे हैं. 1991 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली रवीना की नेटवर्थ टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक 166 करोड़ रुपये है.
जैकी श्रॉफ
80 के दशक में डेब्यू करने वाले जैकी श्रॉफ लगातार फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं. अब वो ‘वेलकम टू द जगंल’ में नजर आने वाले हैं. सेलिब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक दिग्गज एक्टर की टोटल नेटवर्थ करीब 250 करोड़ रुपये है.
ये भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में सिर से उठा पिता का साया, घर चलाने के लिए बेचते थे केबल TV कनेक्शन, सिंगर शान का छलका दर्द
जॉनी लीवर
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन जॉनी लीवर एक बार फिर से फैंस को हंसाने-गुदगुदाने के लिए तैयार हैं. बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों का हिस्सा रह चुके जॉनी सबसे अमीर कॉमेडियंस में से एक हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 277 करोड़ रुपये है.
दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीज
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस दिशा पाटनी की नेटवर्थ 75 करोड़ रुपये है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन फर्नांडीज की नेटवर्थ करीब 115 करोड़ रुपये तक है.
तुषार कपूर और अरशद वारसी
तुषार कपूर और अरशद वारसी भी वेलकम टू द जंगल का हिस्सा हैं. दिग्गज एक्टर जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर की नेटवर्थ 80 से 100 करोड़रुपये के बीच है. वहीं सेलिब्रिटी वर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक अरशद वारसी के पास 325 करोड़ रुपये की संपत्ति है.