लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Conflict Live:अमेरिका-ईरान के बीच 21 घंटे की बातचीत विफल, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से लौटा – West Asia Live Updates Iran Us Ceasefire Donald Trump Islamabad Talks Israel Lebanon News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:44 AM, 12-Apr-2026

ईरान बोला- बहाना तलाश रहा था वॉशिंगटन

ईरानी पक्ष से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है कि अमेरिका वार्ता से बाहर निकलने के लिए बहाना तलाश रहा था। सूत्र के मुताबिक, अमेरिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बातचीत का इस्तेमाल करना चाहता था, लेकिन मौजूदा मतभेदों और युद्ध जैसे हालात के चलते कोई समाधान नहीं निकल सका। सूत्र ने यह भी संकेत दिया कि ईरान ने फिलहाल आगे की वार्ता को लेकर कोई योजना नहीं बनाई है, जिससे कूटनीतिक तनाव और बढ़ सकता है।

07:03 AM, 12-Apr-2026

21 घंटे की बातचीत विफल

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई लंबी बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। 21 घंटे तक चली मैराथन वार्ता के बाद अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने किसी भी समझौते पर सहमति नहीं बनने की पुष्टि की और पाकिस्तान से वापस लौट गया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने संक्षिप्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईरान ने वाशिंगटन की शर्तों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिसके कारण समझौता संभव नहीं हो सका।

04:09 AM, 12-Apr-2026

West Asia Conflict Live: अमेरिका-ईरान के बीच 21 घंटे की बातचीत विफल, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से लौटा

पाकिस्तान में रविवार को अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता जारी है। दो हफ्ते के अस्थायी संघर्षविराम की घोषणा के कुछ दिन बाद यह वार्ता हो रही है। पश्चिम एशिया में संघर्ष सातवें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। इस युद्ध में हजारों लोगों की मौत हुई है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। 

 

अमेरिकी सेना ने कहा कि उसके दो जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरे हैं, जो खाड़ी युद्ध क्षेत्र में बारूदी सुरंगों को हटाने की तैयारी से पहले हुआ है। लेकिन ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा कि ईरान के संयुक्त सैन्य कमान ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, हम होर्मजु जलडमरूमध्य को खाली कर रहे हैं। चाहे समझौता हो या न हो, मेरे लिए कोई फर्क नहीं पड़ता। यह बयान तब आया, जब बातचीत चल रही थी और इस्लामाबाद में समय करीब 2 बजे रात का हो रहा था। ट्रंप ने माना कि गंभीर वार्ता चल रही है। वहीं, ईरान के सरकारी टेलीविजन ने कहा कि बातचीत में ‘गंभीर’ मतभेद हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं और ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने पाकिस्तान के साथ मिलकर संघर्षविराम को आगे बढ़ाने पर चर्चा की है। लेकिन यह संघर्षविराम गहरे मतभेदों और इस्राइल के लगातार हमलों से दबाव में है। इन हमलों में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह को भी नुकसान हुआ है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मौत का आंकड़ा 2,000 से अधिक हो चुका है।

1979 की ईरान इस्लामी क्रांति के बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीधा संपर्क 2013 में हुआ था, जब राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नए चुने गए राष्ट्रपति हसन रूहानी से बात की थी। बाद में 2015 के ईरान परमाणु समझौते की बातचीत के दौरान विदेश मंत्री जॉन केरी और ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ मिले थे। यह प्रक्रिया एक साल से ज्यादा चली थी।

ईरान की ‘शर्तें’

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि त्रिपक्षीय वार्ता ईरान की पूर्व शर्तों के बाद शुरू हुई, जिनमें दक्षिण लेबनान में इस्राइली हमलों को रोकना भी शामिल था। ईरान के प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बैठक में शर्तें रखीं। इनमें युद्ध के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजा और अमेरिका-इस्राइल की ओर से जब्त की गई ईरानी संपत्तियों को जारी करना शामिल है। यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। 

इस युद्ध में अब तक ईरान में कम से कम 3,000 लोग मारे गए हैं। लेबनान में 2,020, इस्राइल में 23 और खाड़ी देशों में दर्जनों लोग मारे गए हैं। साथ ही कई खाड़ी देशों के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के नियंत्रण ने खाड़ी क्षेत्र के तेल और गैस निर्यात को काफी हद तक वैश्विक बाजार से काट दिया है, जिससे ऊर्जा की कीमतें बढ़ गई हैं। बढ़ते तनाव को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि चीन, मिस्र, सऊदी अरब और कतर के अधिकारी इस्लामाबाद में मौजूद हैं, ताकि बातचीत को अप्रत्यक्ष रूप से आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी।

पोप लियो चौदहवें ने की युद्ध की निंदा

तेहरान में लोगों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि वे हालात को लेकर संशय में हैं, लेकिन उम्मीद भी रख रहे हैं, क्योंकि हफ्तों की बमबारी ने 9.3 करोड़ की आबादी वाले देश में भारी तबाही मचाई है। 62 वर्षीय आमिर रजाई फार ने कहा, शांति अकेले काफी नहीं है क्योंकि हमारे देश को बहुत नुकसान हुआ है। भारी कीमत चुकानी पड़ी है।  पोप लियो चौदहवें ने भी इस युद्ध की निंदा की है। उन्होंने बताया कि ‘सर्वशक्तिमान होने का भ्रम’ है, जो इस संघर्ष को बढ़ा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इस्लामाबाद में नहीं बनी बात:शांति वार्ता रही बेनतीजा तो क्यों मिमियाने लगा पाकिस्तान? Us-ईरान से की ये मांग – Ishaq Dar On Failed Us Iran Peace Talks Islamabad Pakistan Start Whining Demands West Asia Crisis

Horrific Road Accident In Dindori, High Speed Capsule Crushes 5 People, All Dead, Accident – Dindori News

Tripura:त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच टीटीएएडीसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शुरुआती दो घंटों में 22% मतदान – Tripura Ttaadc Elections 2026: Voting Begins Amid Tight Security, 173 Candidates In Fray Updates Hindi

Women Reservation:महिला आरक्षण कानून जल्द लागू करने की अपील, पीएम बोले- 2029 चुनाव से पहले हो क्रियान्वयन – Pm Modi Calls For Early Implementation Of Women’s Reservation Act Ahead Of Special Parliament Session

प. एशिया में फिर छिड़ेगी जंग?:us-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा, अधर में युद्धविराम का भविष्य; जानें कहां फंसा पेच – Us Iran Peace Talks Fails In Islamabad Jd Vance Abbas Araghachi Donald Trump West Asia Conflict What Next

Ipl 2026 Controversy:डगआउट में फोन इस्तेमाल से मचा बवाल, राजस्थान रॉयल्स विवादों में; ललित मोदी ने उठाए सवाल – Rajasthan Royals Dugout Phone Row Sparks Controversy, Lalit Modi Demands Action

Leave a Comment