लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Weekend Watchlist: ओटीटी से थिएटर तक इस हफ्ते आईं 9 फिल्में और सीरीज, लेकिन देखने लायक हैं सिर्फ ये 2

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Weekend Watchlist: ओटीटी और थिएटर में हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. थिएटर में फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव भी धमाकेदार होता है तो वहीं, ओटीटी पर फ्लॉप भी हिट हो जाती हैं. ऐसे में इस हफ्ते ओटीटी से थिएटर तक 7 फिल्में और 2 सीरीज को रिलीज किया गया है और अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि क्या देखें और क्या स्किप करें तो इसमें 4 तो मिस नहीं ही करने लायक हैं. देखिए लिस्ट.

ओटीटी से थिएटर तक क्या देखें?

जन नायकन
थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को करीब 7 महीने बाद थिएटर में रिलीज किया गया है. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. इसे तमिल के साथ ही अन्य भाषाओं में भी काफी पसंद किया जा रहा है. विजय एक बार फिर से अपनी परफॉर्मेंस से स्क्रीन पर छा गए हैं. इसे एबीपी की ओर से भी 5 में से 3 स्टार दिए गए हैं. ये तमिल की एक्शन ड्रामा फिल्म है. यहां पढ़ें पूरा रिव्यू.  

Jana Nayagan (2026) - IMDb

यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ ने बनाया 2026 का ये बड़ा रिकॉर्ड, ‘करुप्पु’ समेत 16 फिल्मों को चटाई धूल

आदर्श बाल विद्यालय
वहीं, ‘ग्राम चिकित्सालय’ और ‘पंचायत’ जैसी सीरीज आपको बहुत पसंद आई है तो आप इस हफ्ते रिलीज हुई सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. केके मेनन स्टारर इस सीरीज को एबीपी की ओर से 5 में से 3.5 स्टार मिले हैं. इसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं तो ऐसे में इस सीरीज को आप इस वीकेंड पर देख सकते हैं. यहां पढ़िए पूरा रिव्यू.

Prime Video: Adarsh Baal Vidyalaya - Season 1

क्या कर सकते हैं स्किप?

मुसाफिर कैफे
रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ को ओटीटी पर रिलीज किया गया है. इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है. ये सीरीज दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास पर आधारित है. इसमें 8 एपिसोड हैं. इसमें विक्रांत मैसी जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. अगर आप कुछ रोमांटिक सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. वरना स्किप भी कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरा रिव्यू.

Musafir Cafe" Episode #1.1 (TV Episode 2026) - IMDb

यह भी पढ़ें: फ्राइडे को ओटीटी एंटरटेनमेंट का भौकाल, रिलीज हुई ‘मुसाफिर कैफे’ से ‘आदर्श बाल विद्यालय’ तक ये 8 नई फिल्में-सीरीज

द इंडिया स्टोरी
‘द इंडिया स्टोरी’ श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म है, जिसे थिएटर में रिलीज किया गया है. ये मास एंटरटेनर नहीं और इसे खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है. लेकिन अगर आप कोर्ट रूम ड्रामा के शौकीन हैं तो देख सकते है वरना स्किप भी कर सकते हैं.

The India Story (2026) - IMDb

इश्कनामा
शहनाज गिल स्टारर पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ थिएटर में रिलीज की गई है. ये एक रोमांटिक फिल्म है. इसे खास रिस्पांस नहीं मिला. लेकिन अगर आप शहनाज गिल के फैन हैं और उन्हें रोमांटिक अंदाज में देखना चाहते हैं तो इसे देख सकते हैं वरना स्किप कर सकते हैं.

Ishqnama (2026) - IMDb

यह भी पढ़ें: 5000 गाने, 70 फिल्में, भोजपुरी सिनेमा के ‘हिट मशीन’ हैं खेसारी लाल यादव, नेटवर्थ से पॉलिटिक्स तक की डिटेल्स जानें

वहीं, सिनेमाघरों में खुशाली कुमार स्टारर ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को रिलीज किया गया है और इसे खास रिस्पांस नहीं मिला है. वहीं, साउथ की फिल्म ‘पल्लीचट्टम्बी’ और ‘कॉन सिटी’ को भी रिलीज किया गया है तो आप इन फिल्मों को देख सकते हैं वरना स्किप भी कर सकते हैं. 

नागबंधम
इसके साथ ही साउथ की फिल्म ‘नागबंधम’ को भी रिलीज किया गया है. फिल्म थिएटर में फ्लॉप रही. ओटीटी पर भी इसे खास रिस्पांस नहीं मिला. ऐसे में अगर आप साउथ फिल्मों और माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्मों को पसंद करते हैं तो देख सकते हैं वरना स्किप भी कर सकते हैं. इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है.

Nagabandham - The Secret Treasure (2026) - IMDb



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment