लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Video:बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस को कुचलने की कोशिश; बरेली में डम्पर चालक का खौफनाक खेल, फिल्मी अंदाज में फरार – Overloaded Dumper Driver Attempts To Run Over Police And Arto Team In Badaun

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूपी के बरेली जिले के आंवला क्षेत्र में ओवरलोड डम्पर ट्रकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को एक डम्पर चालक ने पुलिस और एआरटीवो की प्रवर्तन टीम को चुनौती देते हुए वाहन चढ़ाने की कोशिश कर दी। चालक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए फरार हो गया, जबकि पुलिस ने डम्पर और उसके हेल्पर को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के दौरान कई पुलिसकर्मी और राहगीर बाल-बाल बच गए।




Overloaded Dumper Driver Attempts to Run Over Police and ARTO Team in badaun

बैरिकेडिंग तोड़, पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर
– फोटो : अमर उजाला


मच गई अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार आंवला क्षेत्र में यात्रीगण अधिकारी बरेली और एआरटीओ प्रवर्तन की संयुक्त टीम ओवरलोड डम्पर ट्रकों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वजीरगंज क्षेत्र में अधिकारियों ने एक संदिग्ध ओवरलोड डम्पर को रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज गति से डम्पर दौड़ा दिया। पीछा करने पर चालक ने पुलिस वाहन को साइड मारने की कोशिश की, जिससे टीम में अफरा-तफरी मच गई।


Overloaded Dumper Driver Attempts to Run Over Police and ARTO Team in badaun

थाने में खड़ी गाड़ी
– फोटो : अमर उजाला


किसी तरह पुलिस वालों ने बचाई जान

घटना की सूचना मिलने पर एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कई स्थानों पर नाकाबंदी कर डम्पर को रोकने की रणनीति बनाई। रेहड़िया चौकी पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर डम्पर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने बैरिकेडिंग में जोरदार टक्कर मार दी और उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग किसी तरह अपनी जान बचा सके।


Overloaded Dumper Driver Attempts to Run Over Police and ARTO Team in badaun

डम्पर छोड़कर भागा ड्राइवर
– फोटो : अमर उजाला


डम्पर छोड़कर भागा ड्राइवर

बताया जाता है कि चालक डम्पर को कस्बा सैदपुर होते हुए वगरैन-करेगी मार्ग की ओर लेकर भागा। पुलिस ने दोनों ओर से घेराबंदी की तो चालक डम्पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेते हुए उसके हेल्पर को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।


Overloaded Dumper Driver Attempts to Run Over Police and ARTO Team in badaun

डम्पर
– फोटो : अमर उजाला


हेल्पर हिरासत में

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फरार चालक ने रास्ते में कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मारने का प्रयास किया। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई। थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि डम्पर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम सिंह ने बताया कि घटना स्थल आंवला थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए अग्रिम विधिक कार्रवाई आंवला थाने में की जाएगी। आवश्यक प्रपत्र तैयार कर मामले को संबंधित थाने को स्थानांतरित किया जा रहा है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कौन हैं Cjp प्रवक्ता सौरव दास और अभिषेक रांका?:एक ने की पत्रकारिता की पढ़ाई, दूसरा Iit कानपुर से बना इंजीनियर – Who-are-cjp-spokespersons-saurav-das-and-ashutosh-ranka-profile-education-career

Imd की चेतावनी:गुजरात के छह जिलों में रेड अलर्ट, अगले कुछ घंटे आंधी-बारिश का खतरा, जानें अपने राज्य का हाल – Red Alert For Six Districts In Gujarat  threat Of Thunderstorms And Rain In Several States Over Next Few Hours

Cwg 2026 Day 3:तीसरे दिन भारत को नहीं मिला कोई पदक, लॉन बॉल में मिली सफलता; मुक्केबाज सचिन सिवाच अगले दौर में – Commonwealth Games 2026 Day 3 Highlights: Basketball Boxing Bowls And Para Bowls Swimming Results Updates

Challans:एक स्कूटर, 249 चालान और ₹3.69 लाख का जुर्माना! सामने आई ट्रैफिक चालान सिस्टम की चौंकाने वाली कहानी – 249 Traffic Challans Worth ₹3.69 Lakh Issued To One Scooter Raise Questions Over Traffic Fine System

Greater Noida:प्राधिकरण की कथित लापरवाही ने ली छह वर्षीय मासूम की जान, 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत – Greater Noida: Child Dies After Drowning In 15-foot-deep Pit.

Anahat New Squash Champion:भारत की अनाहत सिंह जूनियर स्क्वैश विश्व चैंपियन, खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं – Anahat New Squash Champion Young Girl Becomes Junior Squash World Champion First Indian To Win Title Know

Leave a Comment