रविवार को आईपीएल में खेले गए 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयलस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने एक इतिहास रच दिया है. वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 2 रनों की जरूरत थी. विल जैक्स के द्वारा डाली गई गेंद पर दूसरा रन लेते ही T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले टीनएजर बल्लेबाज़ बन गए. इससे पहले ये रिकॉर्ड देवदत्त पडिक्कल के नाम था.
वैभव सूर्यवंशी T20 रिकॉर्ड
बिहार के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल रिकॉर्ड बहुत ही प्रभावशाली रहा है. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में वैभव सूर्यवंशी ने 14 मैचों में 583 रन 232.27 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए बनाए हैं. 2026 आईपीएल सीजन में उन्होंने कुल 53 छक्के लगाए. क्रिस गेल के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा कुल 59 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. गेल के बाद वैभव सूर्यवंशी दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं. इस आईपीएल सीजन में 103 रनों का सबसे तेज शतक भी वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा है. उन्होंने सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ मात्र 37 गेंदों पर शतक बनाया था.
देवदत्त पडिक्कल के नाम पिछला रिकॉर्ड
देवदत्त पडिक्कल के नाम इससे पिछला आईपीएल रिकॉर्ड रहा था. उन्होंने (2019-2020) में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक टीम की तरफ से खेलते हुए 19 साल की उम्र में 580 रन बनाए थे. आईपीएल सीजन की बात करें तो 2020 से उन्होंने कुल 2,239 रन 87 इनिंग्स में 133.12 के स्ट्राइक रेट से बनाए.
2020 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेजर्स बैगलुरु की तरफ से खेलते हुए 473 रन 15 मैचों में बनाए थे. इसमें 14 अर्धशतक और 101 रनों का एक शतक भी शामिल है, देवदत्त पडिक्कल ने 52 गेंदे खेलकर राजस्थान रॉयलस के खिलाफ ये शतक बनाया था.
देवदत्त पडिक्कल ने 2023 और 2024 का आईपीएल सीजन अलग फ्रनचाईजी की ओर से खेला था. इसके बाद रॉयल चैलेजर्स बैगलुरु ने उनको 2025 के ऑक्शन में 2 करोड़ में वापिस खरीद लिया. तिलक वर्मा ने भी 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए मात्र 19 साल की उम्र में 397 रन 14 मैचों में बनाए थे.


