लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US-Pak Relations: ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं’, जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- ‘ये वही हैं, जिन्होंने…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस द्वारा इस्लामाबाद के प्रति प्यार जताने वाली टिप्पणी के बीच, रिपब्लिकन पार्टी के दो सांसदों ने आतंकवादियों को पनाह देने के कतर और पाकिस्तान के इतिहास का जिक्र किया. अमेरिकी सांसद रिक स्कॉट ने सोमवार (22 जून 2026) को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘अब तक सब को यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि हमारे असली दोस्त कौन हैं. कतर और पाकिस्तान का आतंकवादियों को पनाह देने का लंबा इतिहास रहा है और इस समय वे सार्थक शांति स्थापित करने के बजाय ईरान के दशकों पुराने आतंकवादी अभियान को सहारा देने में कहीं अधिक रुचि रखते दिखाई देते हैं.’

फ्लोरिडा के सांसद स्कॉट की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब उपराष्ट्रपति वेंस ने स्विट्ज़रलैंड में कहा ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं.’ वेंस वहां पाकिस्तान और कतर के नेताओं के साथ ईरान के साथ शांति समझौते के तकनीकी पहलुओं पर बातचीत कर रहे थे. स्कॉट ने कहा, ‘ऐसे समझौते की अब भी गुंजाइश है जो सभी पक्षों के लिए लाभकारी हों, लेकिन हर किसी को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि ईरान के लिए इस स्थिति से निकलकर परमाणु हथियार बनाने की क्षमता हासिल कर पाने की संभावना बिल्कुल शून्य है.

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर आया ट्रंप का रिएक्शन, कहा- ‘पवनचक्कियों के चक्कर में…’

अमेरिकी सांसद टिम शीहे ने क्या कहा?

मोंटाना से अमेरिकी सांसद टिम शीहे ने फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को शरण देने में पाकिस्तान की भूमिका का उल्लेख किया. उन्होंने कहा, ‘यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को लगभग एक दशक तक छिपाकर रखा था. उसने अपनी खुफिया एजेंसी आईएसआई के माध्यम से आयतुल्ला शासन को भी वित्तीय सहायता प्रदान की.’ शीहे ने कहा कि यदि पाकिस्तान और कतर वार्ता की मेज पर मौजूद हैं तो अमेरिका को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), इजराइल और सऊदी अरब भी इन वार्ताओं में शामिल हों. उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात, इजराइल और सऊदी अरब ही पश्चिम एशिया में अमेरिका के वास्तविक सहयोगी हैं.

पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को छिपाकर रखा

टिम शीहे ने यह भी आरोप लगाया कि कतर दशकों से आतंकवादी संगठनों के लिए धन शोधन करता रहा है. शीहे ने कहा, ‘पाकिस्तानियों ने अपनी खुफिया एजेंसी ISI के माध्यम से हमारे खिलाफ विद्रोही गतिविधियों को वित्तीय सहायता दी और ओसामा बिन लादेन को छिपाकर रखा. इसलिए यह मान लेना मुझे सही नहीं लगता कि वे इस मामले में निष्पक्ष मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे.’ अमेरिकी नेवी सील में सेवाएं दे चुके शीहे ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल के साथ पूरी दृढ़ता और बिना किसी संकोच के खड़े रहें, क्योंकि चाहे कुछ भी हो, इस क्षेत्र में वही हमारे सबसे अग्रणी और भरोसेमंद साझेदार बने रहेंगे.’

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने क्या कहा था?

दरअसल अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में रविवार (21 जून 2026) को कहा था कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर उनके सबसे पसंदीदा लोगों में से एक हैं. वेंस ने कहा, ‘मैं यह कहना चाहूंगा कि जब फील्ड मार्शल मुनीर ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री के साथ हमारा स्वागत किया तो मैंने मज़ाक में कहा था कि मेरे जीवन में दो बहुत-बहुत अहम लोग हैं-एक भारतीय और एक पाकिस्तानी. भारतीय मेरी पत्नी हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल मुनीर हैं.’ वेंस ने यह भी कहा कि पिछले तीन महीनों के दौरान उनकी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से उतनी बातचीत हुई है, जितनी किसी और व्यक्ति से नहीं हुई.

ये भी पढ़ें: India-Pakistan Basmati Rice: होर्मुज खुलने पर पाकिस्तान ने किया बड़ा खेल, करने जा रहा भारत का तगड़ा नुकसान, जानें कौन ज्यादा मजबूत

इनपुट-PTI

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment