लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US Iran Talks: इस्लामाबाद वार्ता 2.0 से पहले प्रेसिडेंट ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, लेकिन फिर दी ये बड़ी चेतावनी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

US Iran Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को इस्लामाबाद वार्ता 2.0 को लेकर यूएस और ईरान के बीच सबकुछ सकारात्मक होने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि तेहरान के साथ जल्द ही हमारी बड़ी डील होगी. उन्होंने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि ईरान के लोगों बहुत अच्छे और सक्षम है. हालांकि, ट्रंप ने तारीफ के तुरंत बाद ही ईरान को धमकी भी दे डाली. उन्होंने कहा कि अगर ईरान हमारे साथ कोई समझौता साइन नहीं करता है, तो वहां फिर से बमबारी शुरू हो सकती है.

ट्रंप ने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है. अमेरिका इस वक्त बेहद मजबूत स्थिति में है और ईरान के साथ एक बेहतर समझौते की संभावना बनी हुई है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के पास ऑप्शन नहीं हैं और उसे समझौता करना ही होगा.

हमने सीजफायर का इस्तेमाल ताकत बढ़ाने के लिए कियाः ट्रंप

CNBC को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पिछले 47 सालों में हम समझौता करने की बेहद मजबूत स्थिति में थे, जो अन्य राष्ट्रपतियों को करना चाहिए था, लेकिन अब मुझे उसे पूरा करने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने 47 सालों तक खून के प्यासे लोगों का कुछ नहीं किया.

उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह तैयार हैं और हम सीजफायर के पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं. हमने युद्धविराम का इस्तेमाल अपनी ताकत बढ़ाने के लिए किया और उन्होंने भी शायद थोड़ा बहुत ऐसा किया होगा.

यह भी पढ़ेंः US Iran Talks 2.0: ‘डील नहीं तो तबाही तय’, आर-पार के मूड में डोनाल्ड ट्रंप, ईरान के पास नहीं बचा कोई रास्ता?

ईरान समझदारी से काम लें और हमारे साथ डील साइन करेःं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हमने कल सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को एक जहाज को पकड़ा, जिसमें कुछ ऐसी चीजे थीं, जो अच्छी नहीं थी. शायद यह चीन की तरफ से कोई तोहफा था, मुझे नहीं पता, मैं हैरान हूं. मुझे लगा था कि मेरी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ समझ बनी हुई है.’

उन्होंने कहा, ‘अगर ईरान समझदारी के साथ काम करे और हमारे साथ एक बेहतर समझौते पर साइन करे तो वह फिर से एक मजबूत और समृद्ध देश बन सकता है.’ ट्रंप ने ईरान की जनता की तारीफ करते हुए कहा कि ईरान के लोग काफी अच्छे हैं और सक्षम है. उन्हें असली वजहों पर काम करना होगा और अपना कॉमन सेंस इस्तेमाल करना होगा.

अगर डील नहीं हुई तो बड़ी कार्रवाई होगीः ट्रंप

दूसरी तरह उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए यह भी संकेत दिए हैं कि अगर जल्द कोई ठोस प्रगति नहीं होती है, तो सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू की जा सकती है. इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या अगर एक-दो दिन में समझौते की दिशा में प्रगति नहीं होती तो क्या बमबारी फिर शुरू होगी, इस पर ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि बमबारी होगी.’

यह भी पढ़ेंः इस्लामाबाद वार्ता 2.0: नहीं काम आ रही ट्रंप की धमकी! पाक को चीन पर भरोसा, ईरान बोला- झूठी है रिपोर्ट

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने से ट्रंप का इनकार, इस्लामाबाद वार्ता पर सस्पेंस, अब पाक ने उठाया ये कदम

Explained: अमेरिका ने किस के डर से छोड़ा सीरिया? ट्रंप ने कसराक बेस से सैनिक क्यों हटाए, भारत के अलावा इन देशों में तैनात US आर्मी

US Iran War: ईरान के जब्त जहाज में मिला चीन का मिसाइल कैमिकल? निक्की हेली का बड़ा दावा

387 कमरों का होटल, 2 करोड़ रोजाना खर्च और ‘मंडप’ बना सेरेना… फिर भी नहीं आ रहा ईरान!

पाकिस्तान की स्वदेशी एयरलॉन्च क्रूज मिसाइल की सफल लॉन्चिंग, नाम रखा-तैमूर; फुले नहीं समाए शहबाज-मुनीर

US Iran War: अधर में शांति वार्ता? जेडी वेंस का पाकिस्तान दौरा होल्ड, अमेरिकी शर्त मानने से ईरान का इनकार

Leave a Comment