लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US Iran Peace Talks In Pakistan: ‘हमें आपका इंतजार…’, ईरान पर दबाव बनाने के लिए ट्रंप का नया पैंतरा, तेल को लेकर दिया बड़ा बयान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

US Iran War Peace Talks: मिडिल ईस्ट में एक महीने से ज्यादा समय तक चले युद्ध के बाद अमेरिका-इजरायल और ईरान पाकिस्तान की मेजबानी में युद्ध खत्म करने और शांति स्थापित करने के लिए इस्लामाबाद में बैठक कर रहे हैं. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान ने दबाव बनाने के लिए शेखी बघार रहे हैं. दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका के तेल और गैस भंडार को लेकर शेखी बघारते हुए दावा किया है कि उसके पास अगले दो सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों की संयुक्त तेल अर्थव्यवस्थाओं से भी ज्यादा तेल है.

वहीं, ईरान से बातचीत से पहले भी ट्रंप ने कहा था कि अब तक के सबसे खतरनाक हथियार जहाजों पर लोड हो रहे हैं, अब वे तेल के जरिए होर्मुज पर निशाना साध रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर शेयर किया पोस्ट

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘दुनिया भर के सबसे बड़े तेल टैंकरों में से कुछ पूरी तरह से खाली टैंकर इस समय अमेरिका की तरफ जा रहे हैं, ताकि सबसे बेहतरीन और सबसे स्वादिष्ट तेल और गैस से भरे जा सकें.’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास अगले दो सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों के संयुक्त तेल भंडार से भी ज्यादा तेल है और वो भी काफी अच्छा गुणवत्ता वाला. हम आपका इंतजार कर रहे हैं.’

पाकिस्तान में बातचीत के लिए पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान के साथ युद्धविराम और शांति स्थापित करने को लेकर बातचीत करने गया है. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में मध्य पूर्व के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी शामिल हैं.

हमारे पास तेल और गैस की कोई कमी नहीं- ट्रंप

वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए ईरान को एक नाकाम देश करार दिया है. दरअसल, एक पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि क्या ईरान के साथ बातचीत आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है? इस पर ट्रंप ने जवाब दिया- हां.

ट्रंप ने कहा, ‘जरा दुनिया के विशाल समुद्रों पर नजर डालिए, उनमें से कई जहाज तेल भरवाने के लिए अमेरिका की ओर आ रहे हैं, क्योंकि हमारे पास इसकी कोई कमी नहीं है. ऐसा इसलिए नहीं है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोल रहा है, क्योंकि यह बहुत जल्द ही खुल जाएगा. ईरान एक नाकाम देश है, लेकिन मुझे लगता है कि लोग देख रहे हैं कि स्ट्रेट से गुजरने के और भी विकल्प मौजूद हैं.’

यह भी पढ़ेंः ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

US Iran War: फिर शुरू हुआ ट्रंप की धमकियों का सिलसिला, अब चीन पर US लगाएगा 50% टैरिफ, बीजिंग पर ईरान को हथियार देने का आरोप

US-Iran War: होर्मुज पर यूएस की धमकी क्या थी सिर्फ हवा-हवाई? जानिए किसने बताया ‘प्रोपगेंडा’

होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B से MV-22 काट रहे चक्कर

होर्मुज को लेकर मचे बवाल के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, भारतीय जहाजों से टोल नहीं वसूलेगा ईरान

US Iran Peace Talk: तारीख तय… सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 

ईरान संग बिना किसी डील के अमेरिका ने क्यों छोड़ा इस्लामाबाद, जेडी वेंस का खुलासा, बोले- ‘ट्रंप बहुत खुश होंगे…’

Leave a Comment