लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US-Cuba Standoff: ट्रंप ने वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बढ़ाई मुश्किलें, आखिर क्या चाहता है अमेरिका? जानें सब कुछ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और क्यूबा के बीच तनाव अब और बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद क्यूबा को मिलने वाली तेल सप्लाई पर रोक लगा दी गई है, जिससे वहां हालात काफी खराब हो गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, क्यूबा में बार-बार बिजली कट रही है. इसका कारण यह है कि देश के पास पर्याप्त ईंधन नहीं है और उसका बिजली सिस्टम भी काफी पुराना है. बताया जा रहा है कि क्यूबा को कई महीनों से बाहर से तेल नहीं मिला है और वह अपनी जरूरत का केवल लगभग 40% ईंधन ही खुद बना पा रहा है.

इस कमी का सीधा असर आम लोगों पर पड़ा है. देश में लाखों लोग बिजली के बिना रह रहे हैं. अस्पतालों में काम प्रभावित हुआ है, कई ऑपरेशन रोकने पड़े हैं और कई जगह व्यापार भी बंद हो गया है. क्यूबा की अर्थव्यवस्था पहले से ही कमजोर थी, लेकिन अब हालात और खराब हो गए हैं. ईंधन की कमी के कारण जरूरी चीजों की सप्लाई रुक रही है, स्कूल बंद हो रहे हैं और पर्यटन जैसे बड़े उद्योग पर भी असर पड़ा है. एक्सपर्ट का कहना है कि क्यूबा की पुरानी आर्थिक व्यवस्था और धीमे सुधार भी इस संकट को बढ़ा रहे हैं, जिससे देश जल्दी हालात संभाल नहीं पा रहा है.

अमेरिका क्यूबा को लेकर सख्त

ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह भी कहा है कि अमेरिका क्यूबा को लेकर कोई भी बड़ा कदम उठा सकता है. उनकी सरकार ने दूसरे देशों को भी चेतावनी दी है कि अगर वे क्यूबा को तेल देंगे तो उन पर टैक्स या सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. इस दबाव के कारण क्यूबा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अलग-थलग पड़ गया है. दूसरी तरफ, क्यूबा ने भी सख्त जवाब दिया है. उप विदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियोने कहा है कि देश किसी भी तरह की स्थिति के लिए तैयार है और अपनी व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करेगा. क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने भी माना है कि अमेरिका के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि देश अपने राजनीतिक सिस्टम से पीछे नहीं हटेगा. असल में यह टकराव नया नहीं है. अमेरिका और क्यूबा के बीच तनाव 1959 की क्रांति के बाद से ही चला आ रहा है और समय-समय पर यह बढ़ता रहा है.

क्यूबा की अर्थव्यवस्था हो जाएगी कमजोर

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तेल रोक का असर लंबे समय तक रह सकता है. इससे क्यूबा की अर्थव्यवस्था और कमजोर हो सकती है और आम लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं. साथ ही, यह स्थिति आगे चलकर बड़े संकट या पलायन जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकती है. फिलहाल दोनों देश अपने-अपने रुख पर कायम हैं और स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Israel US Iran War Live: ‘सऊदी एयरबेस बना जंग का मैदान, ईरान के हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, रिफ्यूलिंग विमान को नुकसान

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

US Iran Peace Talks: पाकिस्तान में अमेरिका से ईरान की बातचीत क्यों हुई फेल? तेहरान ने दिया जवाब, कहा- होर्मुज पर कंट्रोल…

US Iran Peace Talks Failed: पाकिस्तान में पीस टॉक के बीच ट्रंप को कॉल करते रहे जेडी वैंस, खुद बताया कितनी बार हुई बात?

हॉर्मुज में US के दो गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर तैनात, आखिर कैसे जहाज, ड्रोन और हेलीकॉप्टर समुद्र में छुपी बारूदी सुरंगे हटाएंगे

‘भरोसा नहीं’, अमेरिका से बातचीत फेल होने पर ईरान संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने जानें क्या कहा?

US Iran Peace Talks In Pakistan: अमेरिका-ईरान के बीच क्यों आसान नहीं समझौता, पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने दिया जवाब

जंग या समझौता? इस्लामाबाद में वेंस-शहबाज की मुलाकात, बढ़ी हलचल

Leave a Comment