लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us-ईरान शांति वार्ता:इस्लामाबाद में आज उच्च स्तरीय बैठक, 14 ईरानी नेताओं संग चार अमेरिकी दिग्गजों का मंथन – Iran-us Peace Talks In Islamabad: Jd Vance Leads Team, 14-member Iranian Delegation Top 4 American Officials

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज 11 अप्रैल 2026 को ईरान और अमेरिका के बीच एक बहुप्रतीक्षित उच्च स्तरीय वार्ता शुरू होने वाली है। इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्याप्त कड़वाहट को कम करना और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में कदम बढ़ाना है। वार्ता इस्लामाबाद के प्रतिष्ठित सेरेना होटल में सुबह लगभग 11 बजे शुरू होने की उम्मीद है।

कौन कर रहा है वार्ता की अगुवाई?

इस ‘हाई-प्रोफाइल’ वार्ता में दोनों देशों के दिग्गज नेता शामिल होंगे। ईरान की ओर से 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची करेंगे। वहीं, अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वार्ता का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार जेरेड कुशनर, पश्चिम एशिया के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और सेंटकॉम कमांडर वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर भी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।


ईरान का 14 सदस्यीय बड़ा डेलिगेशन

ईरान से पहुंचे 14 सदस्यीय दल में कई महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल हैं। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय रक्षा परिषद के सदस्य अली अकबर अहमदियन, केंद्रीय बैंक के गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्मती, डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर काज़िम ग़रीबाबादी और माजिद तख्त ए रवांची जैसे अधिकारी भी बातचीत का हिस्सा होंगे। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोघदाम, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट एस्माएल अहमदी मोघदाम, और संसद सदस्य अबोलफ़ज़ल अमोई व मोहम्मद नबावियन शामिल हैं।

अमेरिका की ओर से कौन-कौन शामिल?

दूसरी ओर, अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में चार प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार जेरेड कुशनर, जो पश्चिम एशिया में अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और सेंटकॉम कमांडर वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर शामिल हैं। यह अमेरिकी टीम ईरान के साथ जटिल मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिक्स:कितने पढ़े-लिखे हैं शी जिनपिंग? गांव में गुजरा बचपन, छिंगहुआ से पढ़ाई और राष्ट्रपति बनने तक का सफर – Brics Summit 2026: Xi Jinping Education, Degree, Tsinghua University, Early Life & Political Career

हवा महल से मैत्रियोश्का तक:ब्रिक्स सम्मेलन में संस्कृतियों का संगम, किन कलाकारों ने बनाई दोस्ती की कलाकृति? – Brics-summit-2026-sangam-mural-bharat-mandapam-artists-culture-friendship

यूपी:राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- इन्होंने ही आजम खां को फंसाया था, सपा के कारनामों को भूली नहीं जनता – Up: Rajbhar Takes A Dig At Akhilesh, Says He Was The One Who Implicated Azam Khan; The Public Has Not Forgotte

नितिन हत्याकांड:ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग जाम; आरोपियों के एनकाउंटर की मांग – Nitin Murder Case: Villagers Block Meerut-bijnor Road With Body, Demand Arrest And Encounter Of Accused

‘मैं टिम कुक हूं, मुझे जेड फोल्ड 8 पसंद है’: एपल के डुओ फोन पर सैमसंग का तंज, क्या बदलने वाला है कंपनी का बॉस? – Samsung’s Tim Cook Ad Takes Dig Apple: Former Ceo Joining Samsung?

वसीम अकरम ने पीएसएल को दिखाया आईना:वैभव का नाम लेकर पूछा- 10 साल में सूर्यवंशी जैसे कितने बल्लेबाज तैयार किए? – Wasim Akram Questions Psl Talent Pipeline, Names Vaibhav Suryavanshi In Ipl Comparison

Leave a Comment