लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up Cab Policy:ड्राइवर बुकिंग कैंसिल करेगा तो ट्रिप का किराया उसे ही भरना होगा, लागू होगी नई एग्रीगेटर पॉलिसी – Up: If A Driver Cancels A Booking, They Will Have To Bear The Fare For That Trip; A New Aggregator Policy Will

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूपी की एग्रीगेटर पॉलिसी तैयार हो गई है, जिसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। इससे कैब संचालक यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। परिवहन विभाग की तरफ से इनका किराया तय किया गया है। पीक आवर में भी कंपनियों को 50 प्रतिशत से अधिक किराया बढ़ाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके अतिरिक्त अगर ड्राइवर बुकिंग कैंसिल करेगा तो उस ट्रिप का किराया उसे भरना होगा। यात्री की ओर से ट्रिप कैंसिल होगी तो 100 रुपये का जुर्माना यात्री पर लगाया जाएगा। दरअसल, एग्रीगेटर पाॅलिसी नहीं होने से कैब संचालक बेलगाम हो गए थे। वह यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे थे।

परिवहन विभाग की ओर से पॉलिसी का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। पाॅलिसी लागू होने के बाद वाहन संचालित करने के लिए परिवहन विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। खास बात है कि बुकिंग पर ड्राइवर को तय समय पर पहुंचना होगा, ऐसा नहीं करने पर न्यूनतम 100 रुपये का जुर्माना लगेगा।

टेंडर भी रद्द किया जा सकेगा

डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, एसटीए सगीर अहमद अंसारी का कहना है कि एग्रीगेटर पॉलिसी जल्द लागू कर दी जाएगी। राइड बुक करने वाले आवेदकों की दिक्कतों का इस पॉलिसी में खास ख्याल रखा गया है। तय से अधिक वाहन संचालित करने पर जुर्माना लगेगा, टेंडर भी रद्द किया जा सकेगा। सभी एग्रीगेटर्स को राज्य सरकार से लाइसेंस लेना जरूरी होगा। 

लाइसेंस शुल्क पांच लाख रुपये होगा। नवीनीकरण के लिए 25 हजार रुपये व सिक्योरिटी डिपॉजिट 50 लाख रुपये तक होगा। ड्राइवरों का न्यूनतम पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा व 10 लाख का टर्म इंश्योरेंस मिलेगा। ड्यूटी के दौरान नशा करते हुए पाए जाने पर ड्राइवरों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘भारत महाशक्ति नहीं, फिर भी करता रहा मदद’:भागवत ने बताया ‘विश्व गुरु’ बनने का राज; एकता को बताया असली ताकत – India Is Not Superpower Yet It Kept Extending Help Bhagwat Reveals Secret To Becoming Vishwa Guru

मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बनाई अलग पहचान:छह विश्व कप खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी, कप्तान के तौर पर चमके – Argentine Star Lionel Messi Retired From International Football Know All Records And Stats

कार डिप्लोमेसी:पुतिन के साथ फिर एक गाड़ी में नजर आए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन के बीच इस मुलाकात के क्या मायने? – Car Diplomacy In Bishkek: Pm Modi And Russian President Vladimir Putin Travelled Together By Ca

कार से तीन को रौंदा:’गाड़ी सीधी लगा लो’, पंपकर्मी की बात सुन भड़का दीपू; छोटी बात पर की बड़ी वारदात; वीडियो – Uncontrolled Car Hit Three Petrol Pump Workers One Seriously Injured

पश्चिम एशिया:ईरान ने भारत से लगाई युद्ध खत्म कराने की गुहार, राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने पीएम मोदी से की अपील – Iranian President Masoud Pezeshkian Asks India Pm Modi To Help Advance Regional Peace And Security

नेहा पच्चीसिया:sit टीम ने Csp ऑफिस की सील तोड़कर खोला ताला, दस्तावेज समेत डिजिटल साक्ष्य जब्त; जानें मामला – The Sit Team Arrived At The Csp Office, Broke The Seal, And Seized Both Physical And Digital Evidence

Leave a Comment