लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

Up:’हम 15 साल की किशोरी का भी गर्भपात करा देते हैं, बच्चा हुआ तो अच्छे पैसे मिलते’; स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा – Up News Amar Ujala Sting Exposes Illegal Abortion Network Operating Under Cover Of Medical Stores

[sm_links_style1]

UP News Amar Ujala Sting Exposes Illegal Abortion Network Operating Under Cover of Medical Stores

Amar Ujala Sting
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बीस साल की तो बड़ी है, हम तो पंद्रह साल की किशोरी का भी गर्भपात करा देते हैं। पिछले दिनों एक मामले में ऐसा किया है लेकिन यह स्थिति तभी आती है जब गर्भ तीन माह का हो। कम समय होने पर कई दवाएं हैं… एक गोली आज रात और बाकी चार गोली परसों देना… और हां, गोली कड़क चाय के साथ देना… असर जल्दी होगा।


ये सलाह किसी डॉक्टर की नहीं हैं बल्कि जिले के अमिला क्षेत्र के थानीदास स्थित आनंद मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे क्लीनिक की महिला संचालक किरन ने दी। यह सलाह बिना जांच रिपोर्ट और डॉक्टर के पर्चे पर दी गई। वहीं, कोपागंज के कृष्णा हॉस्पिटल में नवजात की खरीद फरोख्त का दावा तक किया गया।

कहा कि बच्चा हुआ तो अच्छे पैसे मिल जाते हैं। वाराणसी में गर्भपात की दवा के सेवन से एक युवती की मौत के बाद हमारी टीम ने शुक्रवार से रविवार तक इस मुद्दे पर स्टिंग ऑपरेशन किया। जिले के कोपागंज, अमिला, मादी सिपाह, थानीदास और पुराघाट क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में गर्भपात का धंधा खुलेआम चल रहा है।

Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]