लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:अमित शाह संसद में आज बोल सकते हैं; Cjp भावी रणनीति का एलान करेगी; ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में चूक – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 06 August 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Top News Today: आज गुरुवार, 06 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। संसद के मानसून सत्र में एफसीआरए संशोधन विधेयक पेश होने की संभावना है और गृह मंत्री अमित शाह के सदन में बोलने पर सभी की नजर रहेगी। दूसरी ओर, जंतर-मंतर आंदोलन के बाद CJP महाराष्ट्र में अपनी आगे की रणनीति का एलान करेगी। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में हुई चूक की जांच जारी है। वहीं, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…





Top Headline Today Important And Big News Stories Of 06 August 2026 Updates on amar ujala

संसद के मानसून सत्र में गतिरोध बरकरार
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


Parliament: आज पेश हो सकता है FCRA बिल

संसद के मानसून सत्र का आज का दिन अहम माना जा रहा है। सरकार विदेशी अंशदान विनियमन कानून (एफसीआरए) संशोधन विधेयक पेश कर सकती है। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा में बोलने की संभावना भी जताई जा रही है। लगातार 15 दिनों से लोकसभा में प्रश्नकाल पूरा नहीं हो सका है, जिससे सरकार और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आज सदन की कार्यवाही और दोनों पक्षों की रणनीति पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी। विपक्ष भी विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 06 August 2026 Updates on amar ujala

सीजेपी
– फोटो : एआई-अमर उजाला ग्राफिक्स


CJP सियासत से दूर: जंतर-मंतर के बाद महाराष्ट्र में बनी नई रणनीति क्या?

जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद CJP ने अपनी अगली रणनीति तय करने के लिए महाराष्ट्र में बैठक की। संगठन ने साफ किया कि वह खुद को राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि जन-दबाव समूह के रूप में आगे बढ़ाएगा। शिक्षा और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों के साथ अब ई-20 पेट्रोल को लेकर भी आंदोलन की तैयारी की जा रही है। कोर कमेटी की बैठक में युवाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई और संगठन ने संकेत दिए कि आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण अभियान चलाया जाएगा। गुरुवार को संगठन अपनी विस्तृत रणनीति सार्वजनिक कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर..


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 06 August 2026 Updates on amar ujala

ट्रंप के हेलीकॉप्टर- मरीन वन संचालन में चूक
– फोटो : एएनआई-रॉयटर्स


ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में चूक, बाल-बाल बचे

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेलीकॉप्टर ‘मरीन वन’ के संचालन के दौरान हुई एक चूक ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उड़ान संचालन के दौरान ऐसी स्थिति बनी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था, हालांकि समय रहते स्थिति संभाल ली गई। इस घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल और एयर ट्रैफिक प्रबंधन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों पर अंतिम तस्वीर साफ होगी। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 06 August 2026 Updates on amar ujala

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क


यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर का दिल्ली में निधन

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली में निधन हो गया। वह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे और क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती थी। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी गहरा दुख है। उनके निधन से बसपा को राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर बड़ा झटका माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेंगोल:अब बच्चे पढ़ेंगे सुशासन का राजदंड, नौवीं की नई किताब में नया भारत, संसद से लेकर चोल राजवंश तक – Sengol: Students To Now Study The Scepter Of Good Governance

अमेरिका से तीसरे देशों में भेजे जा सकेंगे प्रवासी:ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से राहत; क्या है नीति? – Supreme Court Lets Trump Continue Deporting People To Third Countries While Justices Weigh Policy

एलपीयू हिंसाः 30-40 छात्र जांच के घेरे में, फरहत देव मास्टरमाइंड; चार एफआईआर के बाद बढ़ा तफ्तीश का दायरा – Lpu Violence: 30-40 Students Under Scrutiny, Farhat Dev Identified As Mastermind

संसद से महज 20 किलोमीटर दूर:न बिजली, न पानी… राजधानी के एक गांव की ऐसी भी कहानी; चार हजार लोग इंतजार में – Just 20 Kilometers From Parliament: No Electricity, No Water… The Story Of A Village In The Capital.

ट्रंप ने लॉन्च किया एआई पोर्टल:अब एक जगह पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं; जेमिनी और ग्रोक क्या करेंगे? जानें खासियत – Trump Launches America.gov Ai Portal To Simplify Access To Us Government Services

प्रहार:फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, उज्ज्वल निकम बने राजकुमार राव; 26/11 की कहानी दिखाएगी फिल्म; कब होगी रिलीज? – Prahaar Trailer Rajkummar Rao Plays Ujjwal Nikam In Mumbai Attack Story Film Releases October 16

Leave a Comment