भारत में हाईवे नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही यात्रियों के अनुभव और सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

टोल प्लाजा पर साफ-सफाई, खासकर टॉयलेट की स्थिति, लंबे समय से चिंता का विषय रही है। अब इस समस्या को हल करने के लिए सरकार ने एक नई पहल शुरू की है, जिसमें आम लोग भी निगरानी में भाग ले सकते हैं। और इसके बदले उन्हें इनाम भी मिलेगा।
क्या है यह नई पहल?
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत, टोल प्लाजा के गंदे टॉयलेट की फोटो अपलोड करने पर यात्रियों को 1000 रुपये तक का FASTag (फास्टैग) क्रेडिट मिल सकता है।
यह पहल लोगों की भागीदारी के जरिए सार्वजनिक सुविधाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

