{“_id”:”69f1f9c5526b4333ee07d381″,”slug”:”shakib-al-hassan-blames-yunus-government-on-not-playing-in-t20-world-cup-2026-04-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”T20 WC: अब भी बाकी है टी20 विश्वकप में नहीं खेल पाने की कसक! शाकिब अल हसन ने यूनुस सरकार पर फोड़ा ठीकरा”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की गैरमौजूदगी को तत्कालीन यूनुस सरकार की बड़ी गलती बताया और इसे देश के लिए बड़ा नुकसान कहा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट-प्रेमी देश के लिए विश्व कप में नहीं खेलना निराशाजनक है।

शाकिब अल हसन
– फोटो : ANI/Amarujala AI
विस्तार
बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप 2026 में टीम की गैर-मौजूदगी को लेकर तत्कालीन अंतरिम सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस फैसले को बड़ी भूल बताते हुए कहा कि इससे देश और क्रिकेट प्रेमियों को भारी नुकसान हुआ है। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में शाकिब ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह सरकार की तरफ से बहुत बड़ी गलती थी कि उन्होंने विश्व कप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। यह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।’

