लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Supreme Court:सुहैल अहमद थोकर को सुप्रीम कोर्ट से राहत; यूएपीए मामले में मिली जमानत, जानें पूरा मामला – Supreme Court Grants Bail To Suhail Ahmed Thokar In Uapa Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कश्मीर घाटी में कथित आतंकी साजिश से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से आरोपी सुहैल अहमद थोकर को बड़ी राहत मिली है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह फैसला सुनाया। सुहैल अहमद थोकर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।

चार साल से जेल में थे सुहैल

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर विशेष ध्यान दिया कि आरोपी 5 अक्तूबर 2021 से जेल में बंद है और वह लंबे समय से हिरासत में है। अदालत ने यह भी माना कि मामले की सुनवाई पूरी होने में अभी काफी समय लग सकता है। इसी आधार पर अदालत ने आरोपी को जमानत देने का फैसला किया।

अदालत ने जमानत की शर्त बताई

अदालत ने स्पष्ट कहा कि अगर जमानत की किसी भी शर्त का उल्लंघन हुआ तो सुहैल अहमद थोकर की जमानत तुरंत रद्द कर दी जाएगी और उसे दोबारा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में भेज दिया जाएगा।

यह आदेश दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली अपील पर आया, जिसमें हाईकोर्ट ने सितंबर 2023 में थोकर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया आरोपी के खिलाफ लगे आरोप सही प्रतीत होते हैं और यूएपीए के तहत जमानत दिए जाने की शर्तें पूरी नहीं होतीं।

अहमद पर क्या है आरोप?

सुहैल अहमद थोकर उन आरोपियों में शामिल है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित करने की साजिश में भूमिका निभाई। एनआईए के अनुसार यह साजिश पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगनाओं और भारत में सक्रिय ओवरग्राउंड वर्कर्स के नेटवर्क के जरिए चलाई जा रही थी।

जांच एजेंसी का दावा और आरोप

जांच एजेंसी ने दावा किया था कि इस कथित साजिश में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैसे लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन और अल-बद्र समेत कई समूह शामिल थे। एजेंसी के मुताबिक इन संगठनों का मकसद युवाओं की भर्ती करना, उन्हें हथियारों और विस्फोटकों का प्रशिक्षण देना और जम्मू-कश्मीर समेत देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को फिर से बढ़ावा देना था।



एनआईए ने यह भी आरोप लगाया था कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकवादी गतिविधियों को दोबारा सक्रिय करने के लिए यूनाइटेड जिहाद काउंसिल नाम का एक केंद्रीय नेटवर्क तैयार किया गया था, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का समर्थन हासिल था।



जांच एजेंसी के मुताबिक, सुहैल अहमद थोकर ने इस कथित साजिश में शामिल आतंकियों को पनाह देने और उन्हें मदद पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उसे अक्टूबर 2021 में गिरफ्तार किया गया था। मामले में दाखिल चार्जशीट में कुल 25 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ipl 2026:गुजरात की जगह टॉप-2 में तय, अब Srh-rcb के बीच आर-पार की लड़ाई; चौथे स्थान के लिए किन टीमों में जंग? – Ipl 2026: Srh Or Rcb, Who Will Get Entry In Top-2? Race For Final Playoff Spot Intensifies Pbks, Rr Or Kkr?

Up:टावर पर चढ़ी दो युवतियां, मचा हड़कंप, प्रशासन के हाथ-पांव फूले; पुलिस और अधिकारी सुरक्षित उतारने में जुटे – Two Young Women Climb Tower In Maharajganj

Twisha Sharma Case:सीबीआई करेगी त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश – Mp News: Home Department Issues Notification Recommending Cbi Probe Into Alleged Dowry Murder Of Twisha Sharma

Tap Water Scheme Defunct In Sonarwa Village, Villagers Forced To Depend On River Water – Bihar News

Maharashtra:चंद्रपुर में बाघ ने किया हमला, चार महिलाओं की मौत; तेंदू के पत्ते कर रही थी इकट्ठा – Four Women Killed In A Tiger Attack In Chandrapur While Collecting Tendu Leaves

Kedarnath Yatra:सोनप्रयाग में हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक की मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल – Kedarnath Yatra Rocks Fall From Mountain At Sonprayag On Kedarnath Pilgrimage Route Death Chardham Yatra

Leave a Comment