Movie Review
सुपरगर्ल
कलाकार

मिली अल्कॉक
,
मैथियास शोनार्ट्स
,
ईव रिडले
,
जेसन मोमोआ
और
डेविड कोरेनस्वेट
लेखक
एना नोगुएरा
निर्देशक
क्रेग गिलेस्पी
निर्माता
पीटर सैफरान
और
जेम्स गन
रिलीज डेट
26 जून 2026
हॉलीवुड के मशहूर DC कॉमिक वर्ल्ड की नई फिल्म ‘सुपरगर्ल’ रिलीज हो गई है। यह फिल्म बड़े ही चुपके से थिएटर्स में आई और कईयों को तो यह पता भी नहीं कि यह रिलीज होनी थी। कहने का मतलब यह है कि मेकर्स ने ना जानें क्यों पर भारत में इसका उतना प्रमोशन किया ही नहीं, जबकि यह हिंदी में भी रिलीज हुई है। खैर फिल्म कैसी है यहां बात कर लेते हैं।
कहानी
कहानी सुपरमैन की कजिन कारा (मिली अल्कॉक) की है जो एक अलग प्लेनिट पर है। वहां रेड सन है पर कारा नॉर्मल रहती है क्योंकि उसकी ऊर्जा का स्त्रोत ही वो रेड सन है। उसके साथ एक पेट डॉग क्रिप्टाे रहता है। कहानी आगे बढ़ती और क्रिप्टाे की जान मुश्किल में पड़ जाती है। अब अपने पेट डॉग क्रिप्टाे की जान बचाने के लिए कारा येलो हिल्स के ब्रिगैंड गिरोह के सरगना क्रेम (मैथियास शोनार्ट्स) से लड़ाई करती है। इस लड़ाई में उसे रूथी मैरी (ईव रिडले) और लोबो (जेसन मोमोआ) का साथ मिलता है। आगे क्या होता है यह जानने के लिए फिल्म देख सकते हैं।

