लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sunday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का कब्ज़ा, ‘पैट्रियट’ ने ‘भूत बंगला’ को पछाड़ा, जानिए संडे कलेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Box Office Collection:  छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला. फिल्म रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है. मूवी ने अपने पहले वीकेंड पर कमाल का बिजनेस कर रही है. वहीं, इसके साथ रिलीज हुई फिल्म ‘पैट्रियट’ ने ‘भूत बंगला’ को भी पछाड़ दिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं संडे को किसने कितनी कमाई की है.

‘राजा शिवाजी’ का पहला वीकेंड

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की शुरुआत की. इसने पहले दिन 11.35 करोड़ तो दूसरे दिन 10.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. ऐसे में अब रविवार यानी कि तीसरे दिन भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है. इसने संडे को 12 करोड़ का बिजनेस किया और 36.4% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.

वहीं, फिल्म ने हिंदी में 4.25 करोड़ और मराठी में 7.75 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी तीनों दिन की कमाई 33.90 करोड़ पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ बनी केरल में बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म, ‘जवान’ से किया 45% ज्यादा कलेक्शन

संडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट कलेक्शन)

फिल्में संडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
राजा शिवाजी (डे-3) 12 करोड़ 36.4%
भूत बंगला (डे-17) 5.50 करोड़ 26.0%
पैट्रियट (डे-3) 5.50 करोड़  41.0%
कारा (डे- 4) 5 करोड़ 25.1%

‘भूत बंगला’ का 17वें दिन का कलेक्शन

इसके साथ ही अगर फिल्म ‘भूत बंगला’ के 17वें दिन यानी कि तीसरे संडे की कमाई पर नजर डाली जाए तो ये मलयालम फिल्म ‘पैट्रियट’ के बराबर रही. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 5.50 करोड़ का बिजनेस किया. रविवार को इसकी 26.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई. 17 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 142.50 करोड़ पहुंच गई है.

‘पैट्रियट’ का वीकेंड पर दिखा जलवा!

मोहनलाल और ममूटी स्टारर फिल्म ‘पैट्रियट’ की लगातार कमाई में गिरावट देखने के लिए मिल रही है. रविवार को भी इसकी कमाई में गिरावट आई लेकिन ये ‘भूत बंगला’ के बराबर रही. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया और 41.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज गई. फिल्म का कुल कलेक्शन 21.65 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें: ‘नहीं हो रहा ना छोड़ दो…’, ‘राजा शिवाजी’ पर 10 साल से काम कर रहे थे रितेश देशमुख, 3 बार हुए थे फेल
 
बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही ‘कारा’

वहीं, धनुष स्टारर फिल्म ‘कारा’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 6.20 करोड़, दूसरे दिन 6.95 करोड़ और तीसरे दिन 5.20 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके साथ ही इसने चौथे दिन यानी कि रविवार को 5.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिस पर 25.1% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई.

– सैकनिल्क के अनुसार, ‘कारा’ ने तमिल में कुल 19.20 करोड़ तो तेलुगु में 4.15 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 23.35 करोड़ पहुंच गई है.

(नोट: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment