लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Strait Of Hormuz:’होर्मुज खुलने से बेहद खुश हैं शी जिनपिंग’, ट्रंप का बड़ा दावा; दुनिया की नजर चीन पर टिकी – Trump Says Xi Jinping Very Happy Over Reopening Of Strait Of Hormuz, Signals Strong Us-china Talks Ahead

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने की खबर से बहुत खुश हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने स्पष्ट किया है कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही पर तेहरान का कड़ा नियंत्रण रहेगा।

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि वे चीनी राष्ट्रपति के साथ अपनी आगामी बैठक का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह बैठक ईरान के साथ चल रहे तनाव के कारण पहले अप्रैल के लिए निर्धारित थी, जिसे अब मई के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

होर्मुज के पूरी तरह से खुलने पर अब भी संशय बरकरार

यह टिप्पणी ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ द्वारा ट्रंप पर की गई आलोचना के बाद आई है। गालिबाफ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रंप के उस बयान पर पलटवार किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक तेहरान के साथ एक पूर्ण समझौता अंतिम रूप से तय नहीं हो जाता। गालिबाफ ने अपने पोस्ट में जोर देकर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही पर तेहरान का कड़ा नियंत्रण होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्ग से गुजरने की अनुमति केवल निर्धारित रास्तों से और ईरानी अनुमोदन के तहत ही दी जाएगी।

यह बयान ट्रंप द्वारा ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह घोषित करने के बाद आया कि ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक तेहरान के साथ एक व्यापक शांति समझौता अंतिम रूप से तय नहीं हो जाता। ट्रंप ने कहा था ‘नौसैनिक नाकाबंदी पूरी तरह से प्रभावी रहेगी, जो केवल ईरान से संबंधित है, जब तक कि ईरान के साथ हमारा लेन-देन 100% पूरा नहीं हो जाता।’

 

अमेरिका-चीन बैठक पर दुनिया की नजर

ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात अब 14-15 मई को चीन में तय की गई है। पहले यह बैठक अप्रैल में होनी थी, लेकिन ईरान में अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन के कारण इसे टाल दिया गया था। इस मुलाकात को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे वैश्विक व्यापार और भू-राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है।

अन्य वीडियो:-

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bk Hariprasad:कर्नाटक कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने बीके हरिप्रसाद, डीके शिवकुमार की जगह लेंगे – B K Hariprasad Appointed New President Of Karnataka Congress.

तमिलनाडु:टीवीके ने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को आवंटित की राज्यसभा सीट, 18 जून को मतदान – Tvk-led Alliance Allotted Rajya Sabha Seat Congress Tamil Nadu

ब्रिटेन में बड़ा हादसा:रॉयल नेवी के 3 जवानों की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत, रक्षा मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश – Helicopter Crashes Britains Royal Navy Says 3 Members Died Southwest England

मालवीय हादसे पर दिल्ली सरकार की आपात बैठक:एलजी का महा-एक्शन प्लान, कल से सिस्टम के सफेदपोशो पर चलेगा हंटर – Following Devastating Fire Tragedy In Malviya Nagar Lieutenant Governor Convened An Emergency Meeting.

‘अब नहीं दिखेगी आपकी बहन’:एफबी पर पोस्ट कर राजस्थान की चर्चित इन्फ्लुएंसर ने खाया जहर, किस बात से थीं परेशान? – Popular Rajasthan Content Creator Attempts Suicide After Leaving Emotional Facebook Post

Us:ट्रंप ने माना- नेतन्याहू को कहा था ‘पागल’, बोले- मुझे लगा ईरान के साथ वार्ता में बाधा बन रहा इस्राइल – Trump Confirms Calling Netanyahu ‘crazy,’ As He Says Israel Complicating Peace Talks With Iran

Leave a Comment