लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Srh Vs Lsg Live Score:हैदराबाद को पहला झटका, अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके; मोहम्मद शमी को मिली सफलता – Srh Vs Lsg Ipl Live Score: Sunrisers Hyderabad Vs Lucknow Super Giants Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

03:35 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद को पहला झटका

हैदराबाद को पहला झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया।  वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब ट्रेविस हेड का साथ देने ईशान किशन आए हैं।

03:29 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू

हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे।

03:07 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।

इम्पैक्ट सब: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़, डेवि़ड पेन, शिवम मावी, जिशान अंसारी।

लखनऊ सुपरजाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट सब: आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रिट्जके, शाहबाज अहमद, नॉर्त्जे, हिम्मत सिंह।

03:02 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। लखनऊ टीम में एक बदलाव है। वहीं, सनराइजर्स ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। ओपनिंग करने के सवाल पर पंत ने कहा कि वह देखेंगे। लखनऊ की टीम में एनरिक नॉर्त्जे की जगह एम सिद्धार्थ की एंट्री हुई है। वहीं, सनराइजर्स की टीम में हर्षल पटेल और लियाम लिविंगस्टोन की एंट्री हुई है।

02:43 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: हेड-अभिषेक की फॉर्म में वापसी से मिली राहत

सनराइजर्स की टीम ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रन से हराया था जिससे वह अपने घरेलू मैदान पर सत्र के पहले मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। सनराइजर्स को हैदराबाद की परिस्थितियां पसंद हैं और इसलिए वह मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी उसके लिए अच्छे संकेत हैं। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि हेनरिक क्लासेन का अनुभव उसके मध्य क्रम को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कोलकाता में पिछले मैच में अर्धशतक बनाया था। भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया जबकि हर्ष दुबे ने स्पिन गेंदबाजी से नियंत्रण प्रदान किया।

02:28 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: गेंदबाजी लखनऊ का मजबूत पक्ष

गेंदबाजी एलएसजी का मजबूत पक्ष है। पिछले मैच में मोहम्मद शमी ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के साथ मिलकर नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए पुराने दिनों की याद दिला दी, लेकिन बीच के ओवरों में उसके गेंदबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे पिछले सत्र में 14 विकेट लेने वाले मिस्ट्री लेग स्पिनर दिग्वेश राठी को टीम से बाहर रखने पर सवाल उठने लग गए हैं।

02:21 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल नहीं आया काम

लखनऊ के लिए बल्लेबाजी क्रम में रणनीतिक फेरबदल भी काम नहीं आया। लखनऊ ने मार्श और मार्करम की अपनी स्थापित सलामी जोड़ी से हटकर भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को पारी का आगाज करने के लिए भेज दिया। पंत रन आउट होने से पहले केवल सात रन ही बना पाए, जिससे उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर बहस फिर से शुरू हो गई। उन्हें अब तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है। पिछले साल उन्होंने इसी नंबर पर खेलते हुए शतक लगाया था। पूरन ने भी इस नंबर पर खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वेस्टइंडीज के इस स्टार खिलाड़ी को बीच के ओवरों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। एलएसजी की बल्लेबाजी में तालमेल की कमी नजर आ रही है और इसे देखते हुए उसके लिए मार्श और मार्करम की जोड़ी से पारी की शुरूआत करवाना अच्छा होगा।

02:20 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ के बल्लेबाजों को करना होगा प्रदर्शन

लखनऊ ने अपना पिछला मुकाबला गंवाया था और अगर उसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अहम भूमिका निभानी पड़ेगी। उप्पल के स्टेडियम में दोपहर के खेल में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है जिससे कि लखनऊ के लिए यह मैच अधिक चुनौतीपूर्ण बन गया है। 

02:15 PM, 05-Apr-2026

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद को पहला झटका, अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके; मोहम्मद शमी को मिली सफलता

IPL Cricket Live Score, SRH vs LSG Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है। सनराइजर्स ने अपना पिछला मैच जीता था, जबकि लखनऊ को पहली जीत की तलाश है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इस्लामाबाद में नहीं बनी बात:शांति वार्ता रही बेनतीजा तो क्यों मिमियाने लगा पाकिस्तान? Us-ईरान से की ये मांग – Ishaq Dar On Failed Us Iran Peace Talks Islamabad Pakistan Start Whining Demands West Asia Crisis

Horrific Road Accident In Dindori, High Speed Capsule Crushes 5 People, All Dead, Accident – Dindori News

Tripura:त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच टीटीएएडीसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शुरुआती दो घंटों में 22% मतदान – Tripura Ttaadc Elections 2026: Voting Begins Amid Tight Security, 173 Candidates In Fray Updates Hindi

Women Reservation:महिला आरक्षण कानून जल्द लागू करने की अपील, पीएम बोले- 2029 चुनाव से पहले हो क्रियान्वयन – Pm Modi Calls For Early Implementation Of Women’s Reservation Act Ahead Of Special Parliament Session

West Asia Conflict Live:अमेरिका-ईरान के बीच 21 घंटे की बातचीत विफल, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से लौटा – West Asia Live Updates Iran Us Ceasefire Donald Trump Islamabad Talks Israel Lebanon News In Hindi

प. एशिया में फिर छिड़ेगी जंग?:us-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा, अधर में युद्धविराम का भविष्य; जानें कहां फंसा पेच – Us Iran Peace Talks Fails In Islamabad Jd Vance Abbas Araghachi Donald Trump West Asia Conflict What Next

Leave a Comment