लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

SRH के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, IPL में 10 ओवर में सबसे कम रन; MI जैसा हुआ हाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Lowest IPL Totals In IPL 10 Overs: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2026 के अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवर में 226/8 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाया था. पिछले करीब 2 सीजन से हैदराबाद को ऐसी टीम के रूप में पहचाना जा रहा है, जो लगभग हर दूसरे मैच में 200 रन से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगा रही है. लेकिन लखनऊ के खिलाफ 19वें सीजन के 10वें लीग मैच में हैदराबाद ने अनचाहा रिकॉर्ड बनाते हुए खुद को उन टीमों की लिस्ट में शामिल कर लिया, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में 10 ओवर में सबसे कम रन बनाए हैं. 

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी हैदराबाद की टीम 10 ओवर में सिर्फ 35 रन के स्कोर तक पहुंची. इस दौरान 4 विकेट भी गिर चुके थे. यह टूर्नामेंट के इतिहास में 10 ओवर में चौथा सबसे छोटा टोटल रहा. लिस्ट में मुंबई इंडियंस 32/4 रनों के टोटल के साथ तीसरे पायदान पर है. इस तरह हैदराबाद का हाल भी मुंबई की तरह हुआ. 

IPL मैच में पहले 10 ओवरों में सबसे कम स्कोर

  • 31/3 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम डेक्कन चार्जर्स, केप टाउन, 2009
  • 32/5 – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, केप टाउन, 2009
  • 32/4 – मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े, 2015
  • 35/4 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद, 2026

हैदराबाद ने बोर्ड पर लगाया अच्छा टोटल 

10 ओवर में 35 रन बोर्ड पर लगने के बाद हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने शानदार पारियां खेलते हुए पांचवें विकेट के लिए 116 (63 गेंद) रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाया. क्लासेन ने 41 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए. रेड्डी ने 33 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के लगाकर 56 रन स्कोर किए. इसके साथ टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बोर्ड पर लगाए. 

टीम ने सिर्फ 26 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. यहां से 120 रन का टोटल भी मुश्किल लगने लगा था. लेकिन अंत में बाजी पलटी. 10 ओवर में 35 रन बनने के बाद अंतिम 10 ओवर में टीम ने 121 रन बनाए. 

 

यह भी पढ़ें: IPL में Mohammed Shami ने रचा इतिहास, 4 ओवर में सबसे कम रन देने वाले बने गेंदबाज

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment