लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Spider Man Brand New Day Cross 300 Crore In Day 6 Box Office Collection The Odyssey To Jana Nayagan – Entertainment News: Amar Ujala – 300 करोड़ पार ‘स्पाइडर-मैन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

टॉम हॉलैंड स्टारर हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ वीकेंड पर ही नहीं वीकडेज पर भी जमकर कमाई कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड भी यह जमकर नोट छाप रही है। इस फिल्म ने मंगलवार को भी बढ़िया कमाई की है। इसके अलावा ‘द ओडिसी’ और ‘जन नायकन’ का सिनेमाघरों में क्या हाल है, जानिए। 





Spider Man Brand New Day Cross 300 Crore In Day 6 Box Office Collection The Odyssey To Jana nayagan

फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने मंगलवार को कितना कमाया? 

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने छठे दिन यानी मंगलवार को 21.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पांचवें दिन 23.80 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 303.50 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर से स्पाइडर मैन के रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं। 


Spider Man Brand New Day Cross 300 Crore In Day 6 Box Office Collection The Odyssey To Jana nayagan

फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’
– फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin


फिल्म ने वर्ल्डवाइड की कितनी कमाई? 

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ कमाई के मामले में वर्ल्डवाइड भी हैरान कर रही है। मंगलवार सुबह तक इस फिल्म ने 1.052 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। इसने नॉर्थ अमेरिका में 407 मिलियन डॉलर का कलेक्शन शामिल है। चीन में इस फिल्म ने 132.9 मिलियन डॉलर कमाए हैं। वहीं यूके में 55.6 मिलियन डॉलर और मेक्सिको में 43.6 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है।

दुनिया भर के कई देशों में यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। जैसे फ्रांस में इस फिल्म ने 31.4 मिलियन डाॅलर, साउथ कोरिया में 28 मिलियन डॉलर, ब्राजील में 27.7 मिलियन डॉलर, ऑस्ट्रेलिया में 23.4 मिलियन डॉलर, जर्मनी में 22.5 मिलियन डाॅलर और इटली में 20.7 मिलियन डॉलर की कमाई हुई है।

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के बाद अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड पर 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। 


Spider Man Brand New Day Cross 300 Crore In Day 6 Box Office Collection The Odyssey To Jana nayagan

फिल्म ‘जन नायकन’
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


‘जन नायकन’ भी 200 करोड़ क्लब में होगी शामिल 

फिल्म ‘जन नायकन’ ने रिलीज के 13वें दिन 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि 12वें दिन 3.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 181.57 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह फिल्म भी 200 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंच चुकी है। 


Spider Man Brand New Day Cross 300 Crore In Day 6 Box Office Collection The Odyssey To Jana nayagan

फिल्म ‘द ओडिसी’
– फोटो : एक्स @odysseymovie


‘द ओडिसी’ का भी जादू बरकरार  

इन दिनों क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ भी भारतीय सिनेमाघरों में मौजूद है। इसने रिलीज के 19वें दिन 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने 18वें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 154.11 करोड़ रुपये हो चुका है। 

फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी कवि होमर की महागाथा ‘ओडिसी’ पर आधारित है। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

द बोनस मार्केट अपडेट:सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 23,350 के पार; जानिए बाजार का पूरा हाल – Sensex Opening Bell: Sensex Gains 200 Points, Nifty Crosses 23,350; Bajaj Twins, Asian Paints Rise 2%

विनीत मिनोचा मर्डर:‘हत्या-शॉपिंग का सीन होगा री-क्रिएट’, शालू और सुब्रत का होगा आमना-सामना, सवाल खोलेंगे सच – Kanpur Vineet Minocha Murder Murder Shopping Scene To Be Recreated Shalu And Subrat To Come Face To Face

ट्रोलिंग ट्रेंड:फैसला कपल का, सवाल एक से? विक्की-कटरीना हो या विराट-अनुष्का; निशाने पर अभिनेत्रियां ही क्यों? – Katrina Kaif Trolled Anushka Deepika And Kiara Why Only Actress Got Trolled Out Among These Power Couples

डेनमार्क-अमेरिका समझौता:रूस और चीन पर कितना असर पड़ेगा, यूएन में क्या बोले ट्रंप? जानिए समझौते का मकसद – Denmark-us Agreement Greenland Impact On Russia China What Trump Said At Un Know Objective Of Deal

बिहार:दो गोलियों की आवाज और खत्म हो गई दो जिंदगियां! सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद की जान ली – Danapur Double Murder Bihar Police Constable Kills Sister With Service Revolver Then Commits Suicide

बॉक्स ऑफिस:‘हनुमान अंश’ के चमत्कार से फिकी पड़ीं करीना-कुणाल की फिल्में, ‘मिर्जापुर द मूवी’ की गद्दी बरकरार – Hanuman Ansh Box Office Collection With Vibe And Daayra With Mirzapur The Movie

Leave a Comment