लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sanae Takaichi India Visit:आज से भारत दौरे पर जापान की Pm सनाए ताकाइची, कल प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात – Boosting Economic Security Set To Be Focus Of Japanese Pm Takaichi’s India Visit

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची आज से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) को अधिक सुरक्षित बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर मुख्य रूप से चर्चा होने की संभावना है। 2 जुलाई को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री ताकाइची के बीच शिखर वार्ता होगी। इसके अलावा जापानी प्रधानमंत्री भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच (ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम) में भी हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें- Monsoon session: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, तीन सप्ताह तक चलने की संभावना

आर्थिक सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं की वार्ता के बाद आर्थिक सुरक्षा सहयोग पर एक संयुक्त घोषणा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग को लेकर एक संयुक्त बयान जारी किया जा सकता है। इसके अलावा भारत और जापान के बीच करीब 10 महत्वपूर्ण समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की भी संभावना है।

सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज और दवाओं पर होगी चर्चा

इस बैठक में दोनों देश सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के अलावा महत्वपूर्ण खनिज और फार्मास्यूटिकल्स (दवा उद्योग) में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। इन क्षेत्रों को भविष्य की आर्थिक और तकनीकी सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लगातार मजबूत हो रहे हैं भारत-जापान संबंध

पिछले कुछ वर्षों में भारत और जापान के रिश्तों में लगातार मजबूती आई है। वर्ष 2014 में दोनों देशों के संबंधों को विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। दोनों देश वर्ष 2027 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे करेंगे। इस अवसर से पहले दोनों देश व्यापार, निवेश, आर्थिक सुरक्षा, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- क्या मुश्किल में फंसेंगे सीएम विजय?: DMK का आरोप- तमिलनाडु की कैबिनेट बैठकों में शामिल हुए CM के करीबी लोग

70 से अधिक संवाद तंत्र हैं सक्रिय

भारत और जापान के बीच फिलहाल 70 से अधिक द्विपक्षीय संवाद तंत्र सक्रिय हैं, जिनके जरिए विभिन्न क्षेत्रों में नियमित बातचीत और सहयोग को आगे बढ़ाया जाता है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2025 में टोक्यो का दौरा किया था, जहां दोनों देशों के बीच 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था। यह वार्षिक बैठक भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का सबसे महत्वपूर्ण मंच मानी जाती है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vijaya Mehta Passes Away:दिग्गज थिएटर निर्देशक विजया मेहता का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस – Legendary Marathi Theatre Director Vijaya Mehta Passes Away, Actors Pays Emotional Tribute

Maharashtra:मुंबई में बारिश के दौरान स्कूल बस पर गिरा पीपल का पेड़, 11 साल के छात्र की मौत; चार बच्चे घायल – Mh- Student Killed, Many Injured As Peepal Tree Falls On School Bus In Mumbai Amid Rains

Aaj Ka Shabd Hook Virendra Vats Ki Kavita Bus Tera Naam Hai – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:हूक और वीरेन्द्र वत्स की कविता

Monsoon Session:20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, तीन सप्ताह तक चलने की संभावना – Monsoon Session Of Parliament Is Likely To Commence From July 20 And Is Expected To Go On For Three Weeks

Amarnath Yatra:टोकन के लिए तवी रिवर फ्रंट पर उमड़ी भीड़, पुलिस के लाठी चार्ज में 50 घायल; भड़के श्रद्धालु – Amarnath Yatra: Crowd Surges At Tawi Riverfront For Tokens; 50 Injured In Police Lathi-charge.

Cote D’ivoire Vs Norway:हालंद का गोल बना निर्णायक, आइवरी कोस्ट को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा नॉर्वे – Fifa World Cup 2026 Cote D’ivoire Vs Norway Highlights Today Football Match Result Key Moments Photos

Leave a Comment