Rr Vs Mi:निडर बल्लेबाजी का नया नाम हैं वैभव सूर्यवंशी! हार्दिक पंड्या भी हुए फैन, कहा- वह डर शब्द नहीं जानता – Ipl 2026: Hardik Pandya In Awe Of Teen Sensation Vaibhav Suryavanshi Fearless Batting
{“_id”:”69d5ca9badb265e29f09ece9″,”slug”:”ipl-2026-hardik-pandya-in-awe-of-teen-sensation-vaibhav-suryavanshi-fearless-batting-2026-04-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”RR vs MI: निडर बल्लेबाजी का नया नाम हैं वैभव सूर्यवंशी! हार्दिक पंड्या भी हुए फैन, कहा- वह डर शब्द नहीं जानता”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। महज 15 साल की उम्र में जिस आत्मविश्वास और निडरता के साथ वैभव ने बल्लेबाजी की, उसने हर किसी को प्रभावित किया।
Trending Videos
मैच के बाद हार्दिक ने कहा, ‘यह देखना काफी दिलचस्प है कि 16-17 साल का लड़का जिस तरह खेल रहा है। मैच से पहले भी हम उसके बारे में काफी चर्चा कर रहे थे। जिस तरह वह बल्लेबाजी करता है, उसकी निडरता और शॉट्स खेलने की क्षमता शानदार है। मैं उसके भविष्य के लिए उसे शुभकामनाएं देता हूं।’ हार्दिक ने मैच के बाद वैभव की पीठ भी थपथपाई। इसकी तस्वीर भी सामने आई है।
🚨HARDIK PANDYA ON VAIBHAV SURYAVANSHI🚨
🎙️ – “It’s a fascinating to see the way 17 or a 16 old boy is playing. Amazing to see the way he bats, the kind of fearlessness he has, the kind of shots he has. I wish him absolute good luck in the future”.pic.twitter.com/E0SvqvOE5t