लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, IPL की सबसे महंगी टीम बनी, 16000 करोड़ में हुई डील

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान रॉयल्स के बाद RCB को भी नया मालिक मिल गया है. आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले संघ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम को 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम देकर खरीदा है. आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन इन्वेस्टमेंट कंपनी ने मिलकर आरसीबी फ्रेंचाइजी को 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम में खरीदा है. उन्होंने यूनाइटेड स्पीरिट्स लिमिटेड से बेंगलुरू टीम की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है.

आदित्य बिरला ग्रुप के डायरेक्टर, आर्यमान विक्रम बिरला RCB फ्रेंचाइजी के चेयरमैन होंगे, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी टीम के वाइस चेयरमैन होंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल की गत चैंपियन है, जिसने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया था.

इससे पहले काल सोमानी के नेतृत्व वाले ग्रुप ने राजस्थान रॉयल्स को 1.63 बिलियन डॉलर में खरीदा था, जो करीब 15,286 करोड़ रुपये के बराबर है. मगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की डील 16,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा में हुई है. इस डील के तहत आरसीबी की मेंस और वीमेंस टीम का मालिकाना हक भी इस नए ग्रुप के पास होगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू IPL 2026 में अपना पहला मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेगी. उसके बाद आरसीबी का अगला मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा. 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और 12 अप्रैल को RCB की टक्कर 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ होगी.

IPL और WPL में मिलाकर अब तक RCB टीम ने 2 ट्रॉफी जीती हैं. महिलाओं ने 2024 में वीमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता था. वहीं 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बेंगलुरू टीम ने IPL ट्रॉफी उठाई थी.

यह भी पढ़ें:

15286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, RR बनी IPL की सबसे महंगी टीम

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन; वीडियो वायरल

Leave a Comment