राजस्थान बोर्ड मार्च महीने के अंत तक 12वीं क्लास के नतीजे भी जारी कर सकता है। (Image source : RBSE Web)
हाइलाइट्स
- राजस्थान बोर्ड 12वीं का इंतजार खत्म होने वाला है।
- 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच परीक्षा देने वाले 9,58,072 छात्रों का रिजल्ट जल्द जारी होगा।
- 10वीं, 8वीं और 5वीं के नतीजे पहले ही आ चुके हैं, अब RBSE 12वीं रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।
राजस्थान बोर्ड के बाकी बचे 9 लाख से अधिक बच्चों का इंतजार कब खत्म हो?गा बोर्ड ने इसी मंगलवार को 10वीं क्लास के साथ 5वीं और 8वीं क्लास के बच्चों के नतीजे घोषित किए थे। अब RBSE 12वीं क्लास के फाइनल नतीजों को जारी करने के लिए जोरशोर से तैयारी हो रही है। तारीख को लेकर अभी तक को आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो राजस्थान बोर्ड मार्च महीने की आखिरी तारीख या उससे पहले कभी भी 12वीं क्लास के नतीजों घोषित कर सकती है। 10वीं क्लास की तरह राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा ये रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इस दौरान बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान बोर्ड ने इस साल 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 के बीच कराई. ये परीक्षाएं कुल 6 हजार 191 परीक्षा केंद्रों पर हुई. इस बार 12वीं की बोर्ड के लिए कुल 9 लाख, 58 हजार 72 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई बोर्ड परीक्षा में शामिल बच्चों को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।
बताया जा रहा है कि राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इस महीने के अंत तक इन बच्चों का इंतजार खत्म कर सकते हैं। रिजल्ट तारीख के दिन राजस्थान बोर्ड 12वीं क्लास के तीनों स्ट्रीम कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस के नतीजे घोषित करेगा। जिसमें रेगुलर और प्राइवेट, दोनों मोड वाले बच्चे शामिल हो सकते हैं।
रिजल्ट के लिए क्या है लिंक
10वीं क्लास के नतीजों की तरह 12वीं क्लास के रिजल्ट की घोषणा अजमेर स्थित राजस्थान बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए रोल नंबर, रोल कोड जैसे डिटेल की जरूरत पड़ेगी।
रिजल्ट लिंक आने के बाद इस बार परीक्षा दिए बच्चों को अपनी मार्कशीट चेक और डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। यहां मांगी गई डिटेल की मदद से अपना नतीजे चेक कर सकेंगे। RBSE की वेबसाइट नहीं खुलने पर वे डिजीलॉकर पर भी अपने रिजल्ट देख सकेंगे. इसके लिए results.digilocker.gov.in पर जाना होगा. इसके अलावा रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की दूसरी वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर भी देखा जा सकेगा.
पिछले साल कितने बच्चे हुए थे पास
साल 2025 में, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 12 की परीक्षाओं में कुल पास परसेंटेज 98.43% रहा था. इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 97.70 फीसदी बच्चे सफल हुए थे, जबकि 94.43 फीसदी बच्चे साइंस स्ट्रीम के और कॉमर्स स्ट्रीम के 99.07 फीसदी बच्चे पास हुए थे. अब देखना हैं कि पिछले साल मुकाबले इस बार तीनों स्ट्रीम का परफार्मेंस कैसा रहता है।
संबंधित खबरें
Author
आर्टिकल की समाप्ति

