लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rbi Mpc:सस्ती ईएमआई का इंतजार होगा लंबा, महंगे कच्चे तेल के कारण वेट एंड वॉच की नीति अपना सकता है आरबीआई – Rbi Is Not Expected To Cut Interest Rates Emphasis Will Be On Maintaining Balance Between Growth And Inflation

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया के संघर्ष के बीच कच्चे तेल की भड़कती कीमतों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल दी है, जिसका सीधा असर अब घरेलू बाजार पर पड़ने की आशंका है। आगामी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद लगाए बैठे कर्जदारों को फिलहाल निराशा हाथ लग सकती है। विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों के अनुसार, विकास की गति और महंगाई के बीच सटीक संतुलन साधने के लिए केंद्रीय बैंक इस बार ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपनाएगा और रेपो रेट को जस का तस बनाए रखेगा। 

कब से कब तक होनी है आरबीआई एमपीसी की बैठक?

पश्चिम एशिया के तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच बाजार की निगाहें वित्त वर्ष 2026-27 की पहली द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पर टिक गई हैं, जिसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 6 से 8 अप्रैल 2026 तक होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक के परिणाम और मुख्य नीतिगत दरों (रेपो रेट) पर रिजर्व बैंक के अंतिम निर्णय की घोषणा 8 अप्रैल 2026 को की जाएगी। विदेशी बाजारों में ब्रेंट क्रूड ऑयल के 55% तक महंगे होने और घरेलू स्तर पर विनिर्माण पीएमआई के चार साल के सबसे निचले स्तर पर आने के कारण रिजर्व बैंक के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। 

आइए जानते हैं कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति शृंखला में रुकावटों के बीच देश की अर्थव्यवस्था और आपकी जेब को लेकर आरबीआई का क्या आउटलुक रहने वाला है।

विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों का कहना है, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई)  फरवरी 2026 में घोषित पिछली मॉनिटरी पॉलिसी की घोषणा भारत के साथ कई देशों के मुक्त व्यापार समझौते की बाद हुई थी, महंगाई के अच्छे आउटलुक, घरेलू अर्थव्यवस्था वृद्धि की अच्छी रफ्तार और बाहरी संभावनाओं में सुधार के परिपक्ष में तय की गई थी। हालांकि मॉनेटरी पॉलिसी बैठक के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था में बहुत अधिक बदलाव हुआ है, जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से वैश्विक ऊर्जा ट्रेड को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, ऊर्जा की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। 

पश्चिम एशिया में संघर्ष की शुरुआत से कच्चा तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस की कीमतों में क्रमशः 55% और 90% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा बिगड़ती भू-राजनीतिक स्थिति का असर वैश्विक कमोडिटी की कीमतों, करेंसी की चाल और बड़े वित्तीय बाजार में महसूस किया जा रहा है। कुल मिलाकर इस संघर्ष ने न केवल बढ़ती वैश्विक एनर्जी कीमतों के बारे में बल्कि आपूर्ति चेन में रुकावटों के बारे में चिंताएं पैदा की हैं, जिसका असर विकास की गति और महंगाई पर पड़ सकता है।

वेट एंड वॉच की रणनीति पर आगे बढ़ेगा आरबीआई

केयरएज रेटिंग एजेंसी के मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा, “बहुत अधिक उतार-चढ़ाव वाले इस वैश्विक माहौल के बीच हम उम्मीद करते हैं कि रेपो रेट यानी ब्याज दर कटौती पर आरबीआई का रुख जैसा है वैसा ही बना रहेगा।” उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक आगामी बैठक में बदलती भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखेगा। सिन्हा के अनुसार वेट एंड वॉच की रणनीति आरबीआई को विकास और महंगाई के जोखिमों का अनुमान लगाने, भविष्य में ब्याज दरों पर सोच-समझकर फैसला लेने और फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखने में मदद करेगी। वे कहते है कि आनेवाली पॉलिसी पर वित्त वर्ष 2027 के लिए आरबीआई के ग्रोथ और महंगाई के आउटलुक के लिए करीब से नजर रखी जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चीन को सस्ते दामों में तेल बेचेगा अमेरिका?:50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की भी दी धमकी, समझें ट्रंप की दोहरी रणनीति – Trump China Tariff Iran Weapons Us Iran Tensions Oil Offer China Venezuela Global Trade Manpads Report

Mathura Boat Accident:अब भी लाशें उगल रही है यमुना, मौत का आंकड़ा पहुंचा 13; हादसे की एक और वजह आई सामने – Mathura Boat Accident Two More Bodies Recovered Death Toll Reaches 13 Search For Three Continues

Mi Vs Rcb:आरसीबी का आईपीएल में छठा सबसे बड़ा स्कोर, रोहित शर्मा ने हासिल की ‘विराट’ उपलब्धि; जानिए – Ipl 2026 Mi Vs Rcb: Royal Challangers Bengaluru Sixth Highest Score Rohit Sharma Complete 6000 Runs

एक दुल्हन के लिए आ गए दो दूल्हे:बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला – One Bride Two Wedding Processions In Amroha Commotion At Wedding Ceremony

Mi Vs Rcb Live Score:मुंबई को दूसरा झटका, तिलक वर्मा एक रन बनाकर आउट; सुयश को मिली दूसरी सफलता – Mi Vs Rcb Ipl Live Score: Mumbai Indians Vs Royal Challengers Bangalore Today Match Scorecard Updates

Asha Bhosle Death News:आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे जावेद-शबाना, शाहरुख और सलमान ने दी श्रद्धांजलि – Asha Bhosle Passed Away Live Family Age Songs Celebs Reaction News In Hindi

Leave a Comment