लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajya Sabha-mlc Polls:महाराष्ट्र विधान परिषद की 12 सीट पर मतदान, झारखंड-मिजोरम की राज्यसभा सीटों पर भी वोटिंग – Elections On Rajya Sabha Seats Voting Updates In Jharkhand Mizoram And Maharashtra Mlc Polls Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 खाली सीटों में पांच सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। आज 12 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से मिलकर बने महायुति गठबंधन को कई क्षेत्रों में बढ़त हासिल है। हालांकि कुछ सीटों पर आंतरिक मतभेद भी सामने आए हैं। ऐसे में 12 सीचों पर चुनाव दिलचस्प हैं। इसके अलावा आज झारखंड की दो और मिजोरम की एक राज्यसभा सीट पर भी मतदान कराया जा रहा है।




मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट पर मतदान, भाजपा-कांग्रेस ने चुनाव से बनाई दूरी


मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। इसमें दो उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्ताधारी ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने प्रवक्ता के लालतलुआंगकिमा को उम्मीदवार बनाया है। मुख्य विपक्षी मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने अधिवक्ता ज़ोथनसांगी हमार को नामित किया है। भाजपा और कांग्रेस ने मतदान से दूर रहने का निर्णय लिया है। विधानसभा सचिवालय के अतिरिक्त सचिव लालथांगमाविया ने बताया कि विधायक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे। मतगणना शाम 5 बजे विधानसभा भवन में होगी। 40 सदस्यीय विधानसभा में जेडपीएम के 27, एमएनएफ के 10, भाजपा के दो और कांग्रेस का एक विधायक है। कांग्रेस विधायक सी नगुनलिआनचुंगा ने पार्टी आलाकमान के निर्देश पर वोट न डालने की बात कही। भाजपा के दो विधायक भी मतदान में भाग नहीं लेंगे, यह जानकारी जॉनी लालथनपुइया ने दी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

6 August Rashifal:इन 4 राशि वालों को आज होगा बड़ा मुनाफा, भाग्य रहेगा मजबूत – Today Prediction Horoscope Of 6 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Parliament Today:आज पेश हो सकता है Fcra बिल; लोकसभा में 15 दिन से प्रश्नकाल पूरा नहीं, आगे क्या करेगी सरकार? – Today In Parliament Fcra Bill Amit Shah Lok Sabha Rajya Sabha Question Hour What Will Govt Opposition Do Next

Top News:अमित शाह संसद में आज बोल सकते हैं; Cjp भावी रणनीति का एलान करेगी; ट्रंप के हेलीकॉप्टर संचालन में चूक – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 06 August 2026 Updates On Amar Ujala

Jammu:राष्ट्रीय ध्वज के अपमान मामले में Pdp प्रमुख महबूबा मुफ्ती के खिलाफ शिकायत, 4 अगस्त की है घटना – Jammu: Complaint Filed Against Pdp Chief Mehbooba Mufti Over The Alleged Insult To The National Flag.

Students Protest:क्या वार्ता करेंगे Cm हेमंत? रांची छात्र आंदोलन के बीच जांच तेज, Cid ने पांच और आरोपी पकड़े – Jharkhand Student Protest Intensifies As Cid Arrests Five More In Jpsc Case, Cm Hemant Soren Offers Talks

Air Turbulence:हवाई हलचल के जख्म अब भी हैं ताजा, स्थिर हालत में बिना सर्जरी जारी है चार घायलों का इलाज – Wounds From Air Turbulence Still Fresh; Treatment Continues For Four Affected Individuals.

Leave a Comment