Psl 2026 Video:विदेशी क्रिकेटरों को मिली धमकी! इसके बावजूद लाहौर पहुंचे स्टीव स्मिथ, चेतावनी को किया नजरअंदाज – Psl 2026: Steve Smith Arrives In Lahore Amid Threats, Security Tightened As Aussie Star Defies Warning
{“_id”:”69c1219db5b5da6c9007ec72″,”slug”:”psl-2026-steve-smith-arrives-in-lahore-amid-threats-security-tightened-as-aussie-star-defies-warning-2026-03-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”PSL 2026 Video: विदेशी क्रिकेटरों को मिली धमकी! इसके बावजूद लाहौर पहुंचे स्टीव स्मिथ, चेतावनी को किया नजरअंदाज”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से पहले सुरक्षा को लेकर जारी तनाव के बीच स्टीव स्मिथ सोमवार तड़के लाहौर पहुंच गए। विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकियों के बावजूद स्मिथ का पाकिस्तान पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में स्मिथ को भारी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। द संडे गार्डियन के मुताबिक, स्मिथ धमकियों को नजरअंदाज कर लाहौर पहुंचे हैं। उनके चारों ओर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी साफ तौर पर बढ़ी हुई सतर्कता को दर्शाती है।