लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pm Modi:आंध्र प्रदेश को आज मिलेगा नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा; 18000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम – Pm Modi To Inaugurate Bhogapuram Airport Projects Andhra Pradesh Karnataka Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इस हवाई अड्डे के निर्माण पर करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार इस आधुनिक हवाई अड्डे को पूरे उत्तर आंध्र क्षेत्र के विकास के लिए बहुत अहम मान रही है।

सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री खुली छत वाले वाहन से जनसभा स्थल जाएंगे। वहां जनजातीय समुदाय की 13,500 से अधिक महिलाएं और छात्र-छात्राएं भव्य ढिमसा नृत्य करके उनका स्वागत करेंगे।

हवाई अड्डे से विकास को कैसे मिलेगी रफ्तार?

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस हवाई अड्डे की योजना उद्योगों के विकास, रोजगार बढ़ाने, निर्यात, कौशल विकास और शोध को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। हवाई अड्डे के पहले चरण में हर साल 60 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता है। भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर 4 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष करने की योजना भी तैयार की गई है।

कौन-सी नई तकनीकें शामिल हैं?

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की विज्ञप्ति के अनुसार, इस हवाई अड्डे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), बिल्डिंग इन्फॉर्मेशन मॉडलिंग (बीआईएम), एयरसाइड 4.0 तकनीक, एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशंस सेंटर (एपीओसी) और बायोमेट्रिक यात्री प्रक्रिया जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।

डिजाइन में क्या है खास?

हवाई अड्डे का डिजाइन आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। टर्मिनल की छत की बनावट पारंपरिक चुट्टिलु झोपड़ियों और अराकू घाटी के प्राकृतिक दृश्यों से प्रेरित है। इसकी लहरदार आकृति उड़ती हुई मछली की सुंदर चाल को दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी आज राज्य में करीब 18 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

ये भी पढ़ें: संसद: न चर्चा, न बहस… तीन मिनट में लोकसभा से पास हुआ जन्म-मृत्यु संशोधन विधेयक, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

किन बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत होगी?

वह विशाखापत्तनम में 460 करोड़ रुपये की लागत वाली एएसआईपी सेमीकंडक्टर परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना को एएसआईपी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और दक्षिण कोरिया की एपीएसीटी की साझेदारी में बनाया जा रहा है।

यह आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई होगी, जिसे इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत मंजूरी मिली है। यहां हर साल करीब 9.6 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप बनाई जाएंगी। इससे सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े अन्य छोटे और सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ऊर्जा क्षेत्र में क्या मिलेगा?

इसी तरह प्रधानमंत्री कुरनूल-4 नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना (4.5 गीगावाट) के लिए बिजली पहुंचाने वाली नई ट्रांसमिशन लाइन की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना पावरग्रिड बना रहा है। इस पर करीब 5,550 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रधानमंत्री कुरनूल के पवन और सौर ऊर्जा क्षेत्रों के लिए बनाई गई बिजली ट्रांसमिशन लाइन का भी उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना पर करीब 3,550 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर भी फोकस?

इसके अलावा, प्रधानमंत्री अनंतपुरम और कुरनूल के सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए बनाई गई बिजली ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना को पावरग्रिड ने 820 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ऑपरेशन चक्र-vi:सीबीआई ने गुजरात में ₹11.42 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ केस में दो को पकड़ा, 10 राज्यों में छापा – Operation Chakra-vi: Two More Held By Cbi For Rs 11.42 Cr ‘digital Arrest’ Case In Gujarat

‘100 करोड़ लोगों को मिटा देगा एआई’: इंसान 5 वर्षों में खो देंगे मशीनों से नियंत्रण, बिल गेट्स ने दी वार्निंग – Bill Gates Ai Warning Supposed 100 Crore Deaths If Ai Gone To Wrong Hands Superintelligence Risks

हसीन जहां का खुलासा:शमी से रिश्तों में दरार के लिए ये विधायक जिम्मेदार, इनके कारण दोनों के बीच और बढ़ी दूरी – Hasin Jahan Says Mla Umesh Sharma Responsible For The Rift In Relationship With Mohammed Shami

रेडमी 17सी 5जी: भारत में लॉन्च डेट हुई कंफर्म; सामने आई स्क्रीन, कैमरा और बैटरी की पूरी डिटेल – Redmi 17c 5g India Launch October 1 Price Specifications Battery Display Processor

वनप्लस एन6 लाइट Vs आईकू जेड11 लाइट: ₹20,000 के बजट में कौन है दमदार फोन? जानिए परफॉर्मेंस और फीचर्स का अंतर – Oneplus N6 Lite Vs Iqoo Z11 Lite Price Specs Features Comparison Ram Storage Details

बंगाल:’साधुओं का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी सरकार’; भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी का बयान – Suvendu Adhikari Says Bengal Government Will Jail Those Who Insult Monks At Bhagavad Gita Event

Leave a Comment